Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

28 Dec 2025

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर और शाहीन बाहर

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए रविवार को टी20 टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दांबुला में 7, 9 और 11 जनवरी को आयोजित होंगे।

टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ख्वाजा नफे को पहली बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर शादाब खान की टीम में वापसी हुई है। 27 वर्षीय शादाब इस वर्ष कंधे की सर्जरी के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहे थे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सफल पुनर्वास के बाद वे पूरी तरह फिट हो चुके हैं और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में खेल रहे हैं।

यह सीरीज पाकिस्तान के लिए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से पहले अपनी टीम को अंतिम रूप देने का अवसर प्रदान करेगी। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, ब
टी20 सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है। टीम से कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। पूर्व कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News