Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

वर्ष के अंत में ठंड का असर तेज, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

अलीपुर मौसम विभाग की ओर से सोमवार सुबह जारी बयान के अनुसार फिलहाल राज्य में ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

29 Dec 2025

वर्ष के अंत में ठंड का असर तेज, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

कोलकाता। साल के आखिरी दिनों में ठंड ने अपना पूरा जोर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर से चल रही सर्द हवाओं ने सुबह और रात के समय कंपकंपी बढ़ा दी है। जब लोग नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे हैं, उसी बीच मौसम को लेकर अहम संकेत सामने आए हैं। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से सोमवार सुबह जारी बयान के अनुसार फिलहाल राज्य में ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

कोलकाता में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिन 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद शहर का न्यूनतम तापमान फिर बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार तक ठंड का असर इसी तरह बना रहेगा। हालांकि बुधवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। साल के अंत या नए साल की शुरुआत में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय हल्की से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। कोलकाता में मौसम कुल मिलाकर शुष्क रहने का अनुमान है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं बताई गई है।

दक्षिण बंगाल के जिलों में भी ठंड का असर बना रहेगा। बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम जैसे पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान नौ से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं तटीय इलाकों में तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 दिसंबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

उत्तर बंगाल के जिलों में ठंड के साथ घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक दार्जिलिंग, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है, जिससे सड़क परिवहन प्रभावित होने की आशंका है। कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वर्ष के अंत में ठंड का असर तेज, नए साल में पड़ेगी कड़ाके की
अलीपुर मौसम विभाग की ओर से सोमवार सुबह जारी बयान के अनुसार फिलहाल राज्य में ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव दे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News