Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता में ठंड का असर तेज, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे

न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो लगभग सामान्य है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर केवल 4.7 डिग्री रहा, इसी वजह से पूरे दिन ठंड ज्यादा चुभती रही।

30 Dec 2025

कोलकाता में ठंड का असर तेज, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो सके। इसका सीधा असर तापमान पर पड़ा और कोलकाता का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री कम होकर 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो लगभग सामान्य है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर केवल 4.7 डिग्री रहा, इसी वजह से पूरे दिन ठंड ज्यादा चुभती रही।

कोलकाता ही नहीं, दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में भी यही स्थिति रही। दमदम में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, सॉल्टलेक में 18.9 डिग्री, हावड़ा में 20.0 डिग्री और श्रीनिकेतन में 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। इन सभी जगहों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब किसी मैदानी इलाके में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा कम हो जाता है, तो उसे ‘शीतल दिन’ कहा जाता है। उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में ऐसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि कोलकाता और दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से ऊपर रहने के कारण तकनीकी रूप से इसे शीतल दिन नहीं कहा जा सकता, लेकिन ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।

अलीपुर मौसम कार्यालय के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और 30 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश के कारण ठंडी हवाओं का असर कुछ कम हो सकता है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।

राज्य के पश्चिमी जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखा गया। बांकुड़ा में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। बर्दवान में 9.8 डिग्री, आसनसोल में 10.1 डिग्री, श्रीनिकेतन और कांथी में 10.5 डिग्री तथा पुरुलिया में 10.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड काफी तेज रही।

आने वाले दिनों में पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, तटीय जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। नए साल की रात दार्जिलिंग के ऊंचे पहाड़ी इलाकों जैसे संदक्फू और चटकपुर में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। सिक्किम में भी बर्फबारी हो सकती है।

उत्तर बंगाल के जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जहां दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ सकती है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रकोप जारी रहने की संभावना है और दृश्यता 999 मीटर से घटकर लगभग 200 मीटर तक रह सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में ठंड का असर तेज, अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग
न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो लगभग सामान्य है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर केवल 4.7 डिग्री रहा, इसी वजह से पूरे दिन ठंड ज्यादा चुभती





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News