Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बंगाल बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार, कोलकाता में बांग्ला भाषा में अमित शाह का बड़ा बयान

इस स्नेह से अभिभूत अमित शाह ने बांग्ला भाषा में संदेश साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।

30 Dec 2025

बंगाल बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार, कोलकाता में बांग्ला भाषा में अमित शाह का बड़ा बयान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल प्रवास पर कोलकाता पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्नेह से अभिभूत अमित शाह ने बांग्ला भाषा में संदेश साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमित शाह ने बांग्ला भाषा में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और भारतीय जनता पार्टी इस बदलाव की अगुवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि यही ऊर्जा आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रवास के दौरान पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की कोर ग्रुप बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी, वहीं कोलकाता महानगर के सक्रिय और मजबूत संगठनात्मक कार्यकर्ताओं के साथ भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार, कोलकाता में बांग्ला भाषा
इस स्नेह से अभिभूत अमित शाह ने बांग्ला भाषा में संदेश साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News