Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

`परीक्षा पे चर्चा' में बना नया रिकॉर्ड, 03 करोड़ से अधिक पंजीकरण

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि `परीक्षा पे चर्चा' का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, भारी संख्या में हुए पंजीकरण, कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं और यह छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने में इसकी सफलता को भी रेखांकित करते हैं।

31 Dec 2025

`परीक्षा पे चर्चा' में बना नया रिकॉर्ड, 03 करोड़ से अधिक पंजीकरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रमुख पहल `परीक्षा पे चर्चा' (पीपीसी) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 दिसंबर 2025 तक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के 03 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि `परीक्षा पे चर्चा' का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, भारी संख्या में हुए पंजीकरण, कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं और यह छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने में इसकी सफलता को भी रेखांकित करते हैं। कार्यक्रम परीक्षा को लेकर सकारात्मक और आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।

मंत्रालय ने कहा कि इतनी व्यापक भागीदारी यह साबित करती है कि `परीक्षा पे चर्चा' अब एक सच्चा जन आंदोलन बन चुका है, जो देशभर के विद्यार्थियों और शिक्षकों से गहराई से जुड़ रहा है।

`परीक्षा पे चर्चा' साल 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 दिसंबर 2025 से मायगव पोर्टल पर शुरू हुए थे। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला यह कार्यक्रम समय के साथ सीखने और संवाद का एक बहुप्रतीक्षित मंच बन गया है, जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को साझा मंच पर लाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


`परीक्षा पे चर्चा' में बना नया रिकॉर्ड, 03 करोड़ से अधिक पंज
शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि `परीक्षा पे चर्चा' का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, भारी संख्या में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News