Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रियल मैड्रिड को झटका: घुटने की चोट के कारण किलियन एम्बाप्पे बाहर

स्पेनिश क्लब ने बुधवार को एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि फ्रांस के इस सुपरस्टार को घुटने में मोच (स्प्रेन) आई है, हालांकि उनकी वापसी को लेकर कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है।

01 Jan 2026

रियल मैड्रिड को झटका: घुटने की चोट के कारण किलियन एम्बाप्पे बाहर

मैड्रिड। रियल मैड्रिड के स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे बाएं घुटने में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। स्पेनिश क्लब ने बुधवार को एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि फ्रांस के इस सुपरस्टार को घुटने में मोच (स्प्रेन) आई है, हालांकि उनकी वापसी को लेकर कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है।

फ्रांस के प्रतिष्ठित खेल अखबार L’Equipe के अनुसार, एम्बाप्पे कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से दूर रह सकते हैं। अखबार ने किसी आधिकारिक सूत्र का हवाला नहीं दिया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एम्बाप्पे पिछले कई हफ्तों से घुटने के लैटरल लिगामेंट से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और बुधवार सुबह कराई गई एमआरआई जांच में ऐसी चोट (लेज़न) सामने आई है, जिसके लिए इलाज और आराम जरूरी है।

एम्बाप्पे इस समय शानदार फॉर्म में थे। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने 2025 में रियल मैड्रिड के लिए अपना 59वां गोल दागा था, जिसके साथ ही उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक गोल करने का क्लब रिकॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बराबर कर लिया।

पेरिस सेंट-जर्मेन से 2024 की गर्मियों में रियल मैड्रिड से जुड़े एम्बाप्पे इस सीजन अब तक कुल 29 गोल कर चुके हैं, जिनमें से 18 गोल ला लीगा में हैं और वह लीग के शीर्ष स्कोरर भी हैं।

रियल मैड्रिड का अगला मुकाबला रविवार को ला लीगा में रियल बेटिस के खिलाफ होना है, जिसमें एम्बाप्पे की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रियल मैड्रिड को झटका: घुटने की चोट के कारण किलियन एम्बाप्पे
स्पेनिश क्लब ने बुधवार को एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि फ्रांस के इस सुपरस्टार को घुटने में मोच (स्प्रेन) आई है, हालांकि उनकी वापसी को लेकर कोई समय-सीमा नह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News