Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी नव वर्ष की बधाई

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “नए साल के खुशी के मौके पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह आत्म-चिंतन और नए संकल्पों का भी एक अवसर है।

01 Jan 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी नव वर्ष की बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नववर्ष पर गुरुवार को देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस वर्ष सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता की कामना की है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “नए साल के खुशी के मौके पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नया साल नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह आत्म-चिंतन और नए संकल्पों का भी एक अवसर है। इस मौके पर, आइए, हम देश के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।"

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा, “यह आने वाला साल सभी के लिए शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि लाए और एक मज़बूत और विकसित भारत बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प को और मजबूत करे।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि नया वर्ष आपके जीवन में नए सपने, नई ऊर्जा, नई संभावनाएं और अपार खुशहाली लेकर आए, ऐसी उनकी कामना है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2026 सभी के लिए शांति, प्रगति और खुशहाली लाए।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आइए, इस साल सभी मिलकर भारत की सुरक्षा, समृद्धि और वैश्विक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम करें।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि नया साल रहे और भी ज़्यादा खुशहाल, अपनों के साथ अपना भी रखें ख़्याल। इस नव वर्ष देश की महान संस्कृति और अपार विविधता से पूर्ण पर्यटन क्षेत्र को समृद्धि का नया आयाम मिले।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह नूतन वर्ष आप सबके जीवन में खुशहाली एवं आनंद लाए, हर घर-आंगन धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भर जाए, उनकी तरफ से यही मंगलकामना है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह साल आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और प्रगति लाए।

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह नववर्ष आपके जीवन में नई आशाएं जगाए, सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करे और हर प्रयास को सफलता की दिशा दे।

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह नया वर्ष एक नया अध्याय, नई आशाएं और अनगिनत अवसर लेकर आया है। आइए, खुले मन, बड़े सपनों और सकारात्मक संकल्पों के साथ 2026 की शुरुआत करें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि नया साल सबके लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों से भरपूर हो। सब देशवासियों में आपसी स्नेह, सहयोग और सद्भावना हो।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने द
राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “नए साल के खुशी के मौके पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नया साल नई ऊर्जा और सक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News