Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिष्णुपुर में भाकपा के ‘गो बैक’ पोस्टरों से सियासी हलचल, रविवार सुबह दीवारों पर दिखे बैनर

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले, तब कई प्रमुख सड़कों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों की दीवारों पर ये पोस्टर नजर आए। पोस्टरों पर भाकपा (माले) का नाम अंकित होने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

04 Jan 2026

बिष्णुपुर में भाकपा के ‘गो बैक’ पोस्टरों से सियासी हलचल, रविवार सुबह दीवारों पर दिखे बैनर

बांकुड़ा। रविवार सुबह बिष्णुपुर शहर में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब शहर के विभिन्न इलाकों की दीवारों पर भाकपा (माले) द्वारा उल्लेखित ‘गो बैक’ लिखे पोस्टर और बैनर देखने को मिलने से सियासी हलचल मच गई है। कार्तिक महाराज के खिलाफ लगाए गए इन पोस्टरों ने स्थानीय स्तर पर चर्चा और विवाद को जन्म दे दिया है। एक ही तरह के पोस्टर कई स्थानों पर लगाए गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले, तब कई प्रमुख सड़कों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों की दीवारों पर ये पोस्टर नजर आए। पोस्टरों पर भाकपा (माले) का नाम अंकित होने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

उधर, दूसरी ओर आने वाले हिंदू धार्मिक सम्मेलनों में कार्तिक महाराज की उपस्थिति की मांग लगातार बढ़ रही है। कार्तिक महाराज ने विभिन्न मंचों से हिंदू समाज से एकजुट होकर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने बांग्लादेश में हो रही धार्मिक हिंसा को लेकर भी विभिन्न मंचों से कड़ी भर्त्सना की है। उनके इस रुख को लेकर हिंदू समाज के एक बड़े वर्ग में समर्थन देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कार्तिक महाराज की बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता के चलते उनके विरोध में भी गतिविधियां तेज हो रही हैं। रविवार सुबह बिष्णुपुर की दीवारों पर दिखाई दिए भाकपा (माले) के ‘गो बैक’ पोस्टर इसी सियासी टकराव का संकेत माने जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिष्णुपुर में भाकपा के ‘गो बैक’ पोस्टरों से सियासी हलचल, रवि
स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले, तब कई प्रमुख सड़कों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय इलाकों की दीवारों पर ये पोस्टर नजर आए। पोस्टरों प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News