Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओडिशा के ढेंकानाल में अवैध पत्थर खदान में विस्फोट, कई के हताहत होने की आशंका

यह विस्फोट गोपालपुर गांव के समीप स्थित एक अवैध खदान में हुआ है। हताहतों की आशंका बनी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना देर रात मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया।

04 Jan 2026

ओडिशा के ढेंकानाल में अवैध पत्थर खदान में विस्फोट, कई के हताहत होने की आशंका

भुवनेश्वर। ओडिशा के ढेंकानाल जिले के मोटंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अवैध पत्थर खदान में शनिवार रात हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने अवैध खनन और नियम विरुद्ध ब्लास्टिंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह विस्फोट गोपालपुर गांव के समीप स्थित एक अवैध खदान में हुआ है। हताहतों की आशंका बनी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना देर रात मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। ओडापाड़ा तहसीलदार के साथ मोटंगा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

तहसीलदार, मोटंगा थाना प्रभारी (आईआईसी) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूरी रात मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे। अभी अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि विस्फोट के समय खदान में कोई मजदूर मौजूद था या नहीं और क्या कोई व्यक्ति घायल, मृत अथवा मलबे में फंसा है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस पत्थर खदान में विस्फोट हुआ, वहां ब्लास्टिंग के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ढेंकानाल जिला खनन कार्यालय ने 8 सितंबर 2025 को संबंधित लीजधारक को ब्लास्टिंग की अनुमति न होने के कारण खदान बंद करने का निर्देश जारी किया था। इसके बावजूद नियमों की अवहेलना करते हुए खदान में ब्लास्टिंग जारी रहने की जानकारी सामने आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओडिशा के ढेंकानाल में अवैध पत्थर खदान में विस्फोट, कई के हता
यह विस्फोट गोपालपुर गांव के समीप स्थित एक अवैध खदान में हुआ है। हताहतों की आशंका बनी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News