Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने ब्रिगेड मैदान का किया

कबीर ने संकेत दिए कि यह रैली अगले महीने की शुरुआत में आयोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी, हालांकि अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

05 Jan 2026

निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने ब्रिगेड मैदान का किया

कोलकाता। नवनिर्मित जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के नेता और निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड का दौरा कर प्रस्तावित मेगा राजनीतिक रैली के लिए स्थल का निरीक्षण किया। कबीर ने संकेत दिए कि यह रैली अगले महीने की शुरुआत में आयोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी, हालांकि अभी किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

निरीक्षण के दौरान तृणमूल समर्थकों के एक समूह ने हुमायूं कबीर के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताते हुए ‘गो बैक’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए उनकी गाड़ी को घेर लिया और मौके पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि सत्तारूढ़ दल डर गया है। उन्होंने दावा किया कि वह अपनी ताकत का जवाब प्रस्तावित रैली के जरिए देंगे। कबीर ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में उनका मुख्य उद्देश्य भ्रष्ट तृणमूल सरकार को सत्ता से हटाना और राज्य में पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित करना है।

गौरतलब है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की आधारशिला रखने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर से दूरी बना ली थी। अपने राजनीतिक इरादे साफ करते हुए कबीर ने लोगों से समर्थन की अपील की और इसे राज्य में जरूरी राजनीतिक बदलाव बताया।

इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता गनी खान चौधरी की राजनीतिक विरासत का भी जिक्र किया और कहा कि एक समय कांग्रेस की ब्रिगेड मैदान की रैलियां भारी जनसमर्थन और राजनीतिक प्रभाव का प्रतीक हुआ करती थीं। हुमायूं कबीर ने दावा किया कि उनकी प्रस्तावित रैली में करीब 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे वह बंगाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ मानते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निलंबित तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने ब्रिगेड मैदान का किया
कबीर ने संकेत दिए कि यह रैली अगले महीने की शुरुआत में आयोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी, हालांकि अभी किसी तारीख की घोषणा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News