Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- यह भारत की अदम्य सांस्कृतिक चेतना और साहस का जीवंत प्रतीक

उन्होंने कहा कि सदियों में बार-बार हुए आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ भारत की अदम्य सांस्कृतिक चेतना और साहस का जीवंत प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है।

05 Jan 2026

सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- यह भारत की अदम्य सांस्कृतिक चेतना और साहस का जीवंत प्रतीक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सोमनाथ मंदिर पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर विशेष आलेख साझा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सदियों में बार-बार हुए आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ भारत की अदम्य सांस्कृतिक चेतना और साहस का जीवंत प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा कि 2026 वह वर्ष है जब सोमनाथ पर हुए पहले आक्रमण को 1000 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसके बाद भी अनेक हमले हुए, लेकिन सोमनाथ आज भी गर्व से खड़ा है। यह कहानी केवल एक मंदिर की नहीं, बल्कि भारत माता की संस्कृति और सभ्यता की रक्षा में जुटे असंख्य संतानों के अटूट साहस की है।

उन्होंने एक लेख भी साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री ने सोमनाथ के ऐतिहासिक संघर्ष, पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संदर्भ को विकसित भारत के संकल्प को बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ की सहस्राब्दी यात्रा हमें सिखाती है कि आस्था, एकता और सांस्कृतिक जड़ों की शक्ति किसी भी विपत्ति से बड़ी होती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के वर्षों में सोमनाथ पुनर्विकास परियोजना से जुड़े अपने प्रयासों का भी स्मरण किया और इसे राष्ट्रीय धरोहर संरक्षण की दिशा में एक सतत प्रेरणा बताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोमनाथ मंदिर पर पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि सदियों में बार-बार हुए आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ भारत की अदम्य सांस्कृतिक चेतना और साहस का जीवंत प्रतीक बनकर आज भी अडिग खड़ा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News