Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हावड़ा के मुम्बई रोड पर हादसा, दो की मौत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हावड़ा के बरुणदा इलाके में मुंबई रोड के कोलकाता-मुखी लेन के किनारे एक लॉरी खड़ी थी। उस समय लॉरी में चालक मौजूद नहीं था। तभी देउलटी की ओर से आ रही मुर्गी लदी एक गाड़ी खड़ी लॉरी के पीछे जा टकराई।

06 Jan 2026

हावड़ा के मुम्बई रोड पर हादसा, दो की मौत

हावड़ा। हावड़ा के मुंबई रोड पर मंगलवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मुर्गी लदी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हावड़ा के बरुणदा इलाके में मुंबई रोड के कोलकाता-मुखी लेन के किनारे एक लॉरी खड़ी थी। उस समय लॉरी में चालक मौजूद नहीं था। तभी देउलटी की ओर से आ रही मुर्गी लदी एक गाड़ी खड़ी लॉरी के पीछे जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुर्गी लदी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गाड़ी का चालक और उसका एक साथी केबिन के अंदर फंस गए, जबकि एक खलासी टक्कर के झटके से गाड़ी से उछलकर सड़क पर जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही बागनान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केबिन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायल खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मुर्गी लदी गाड़ी नवासान इलाके स्थित एक पोल्ट्री फार्म से मुर्गियां लेकर पहले देउलटी गई थी और वहां से जयपुर की ओर जा रही थी।

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हावड़ा के मुम्बई रोड पर हादसा, दो की मौत
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर हावड़ा के बरुणदा इलाके में मुंबई रोड के कोलकाता-मुखी लेन के किनारे एक लॉरी खड़ी थी। उस समय लॉरी में चालक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News