Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गंगासागर दौरा पूरा कर कोलकाता लौटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने इससे पहले गंगासागर क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोलकाता से गंगासागर तक श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है।

06 Jan 2026

गंगासागर दौरा पूरा कर कोलकाता लौटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता।गंगासागर मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को गंगासागर का सफर पूरा कर हेलिकॉप्टर से कोलकाता वापस लौट आईं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगासागर मेले से जुड़ी सुरक्षा, परिवहन और प्रशासनिक इंतजामों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले गंगासागर क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोलकाता से गंगासागर तक श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गंगासागर मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों, पुण्यार्थियों और ड्यूटी पर तैनात पत्रकारों को पांच लाख रुपये के बीमा कवर के तहत शामिल किया गया है। यह बीमा सुविधा सात से 19 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।

उन्होंने कहा कि गंगासागर द्वीप क्षेत्र जल और जंगल से घिरा होने के कारण वहां जंगली जानवरों और जलमार्ग से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इन्हीं जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और राहत व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

मुख्यमंत्री के कोलकाता लौटने के साथ ही गंगासागर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य सरकार का दावा है कि इस बार गंगासागर मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगासागर दौरा पूरा कर कोलकाता लौटीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ने इससे पहले गंगासागर क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News