Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एशेज पांचवां टेस्ट: स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, तीसरे दिन स्टंप्स तक ली 134 रनों की बढ़त

स्टंप्स के समय कप्तान स्टीव स्मिथ 205 गेंदों पर 129 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके साथ ब्यू वेबस्टर 58 गेंदों पर 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

06 Jan 2026

एशेज पांचवां टेस्ट: स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, तीसरे दिन स्टंप्स तक ली 134 रनों की बढ़त

सिडनी। एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतक की बदौलत मजबूत स्थिति बना ली है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 124 ओवर में 7 विकेट पर 518 रन बना लिए और इंग्लैंड पर 134 रन की बढ़त हासिल कर ली।

स्टंप्स के समय कप्तान स्टीव स्मिथ 205 गेंदों पर 129 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके साथ ब्यू वेबस्टर 58 गेंदों पर 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत 91 ओवर में 6 विकेट पर 377 रन से की थी। उस समय स्टीव स्मिथ 115 गेंदों पर 65 रन और कैमरन ग्रीन 13 गेंदों पर 8 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने 98वें ओवर में 400 रन पूरे किए और स्मिथ-ग्रीन के बीच 50 रन की साझेदारी 101वें ओवर में पूरी हुई।

हालांकि, 108वें ओवर में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने कैमरन ग्रीन (64 गेंदों पर 37 रन, 3 चौके, 1 छक्का) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद स्मिथ ने पारी को संभालते हुए 110वें ओवर में अपना 37वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 166 गेंदों में हासिल की।

इस शतक के साथ स्मिथ एशेज इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के महान खिलाड़ी जैक हॉब्स (3636 रन) को पीछे छोड़ा। इस सूची में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने एशेज में 5028 रन बनाए थे। यह स्मिथ का एशेज में 13वां शतक भी रहा, जिससे उन्होंने जैक हॉब्स (12 शतक) को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में उनसे आगे केवल डॉन ब्रैडमैन (19 शतक) हैं।

स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाया। 121वें ओवर में स्मिथ ने जोश टंग के खिलाफ दो चौके लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 500 रन के पार पहुंचाया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया 518/7 के स्कोर पर था।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 97.3 ओवर में 384 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शानदार 242 गेंदों पर 160 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक ने 97 गेंदों पर 84 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 169 रन की अहम साझेदारी हुई। इसके अलावा रूट और विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ (46 रन) के बीच 94 रन की साझेदारी भी हुई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में माइकल नेसर ने 4/60 विकेट लेकर सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मिचेल स्टार्क को 2/93 और स्कॉट बोलैंड को 2/85 विकेट मिले।

संक्षिप्त स्कोर:

इंग्लैंड: 384 रन (जो रूट 160, हैरी ब्रूक 84; माइकल नेसर 4/60, स्कॉट बोलैंड 2/75)

ऑस्ट्रेलिया: 518/7 (ट्रेविस हेड 165, स्टीव स्मिथ 129*; ब्रायडन कार्स 3/108)

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एशेज पांचवां टेस्ट: स्टीव स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत,
स्टंप्स के समय कप्तान स्टीव स्मिथ 205 गेंदों पर 129 रन बनाकर नाबाद थे, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनके साथ ब्यू वेबस्टर 58 गेंदों पर 42 रन बनाकर क्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News