Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— “बीरभूम में भाजपा शून्य”

अपने पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली से संचालित भाजपा के “जमींदारों” ने बंगाल के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के जायज हक के फंड रोक रही है, बांग्ला भाषा का मजाक उड़ाया जा रहा है, बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रतीकों का अपमान किया जा रहा है और बदले की भावना से लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

07 Jan 2026

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— “बीरभूम में भाजपा शून्य”

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “पाप का घड़ा भर चुका है” और दावा किया कि बीरभूम में भाजपा पूरी तरह शून्य हो चुकी है।

अपने पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली से संचालित भाजपा के “जमींदारों” ने बंगाल के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के जायज हक के फंड रोक रही है, बांग्ला भाषा का मजाक उड़ाया जा रहा है, बंगाल की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रतीकों का अपमान किया जा रहा है और बदले की भावना से लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

अभिषेक बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रच रही है, जिसकी शुरुआत बंगाल से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र की बुनियाद को कमजोर किया जा रहा है, लेकिन बंगाल झुकने वाला नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि बीरभूम से उठी आवाज़ “बंगाल-विरोधी ताकतों” के लिए चेतावनी है और उनका अहंकार ही उनके पतन का कारण बनेगा। पोस्ट के अंत में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चाहे जितने हमले किए जाएं, अंत में जीत बंगाल की ही होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— “बीरभूम में भाजपा
अपने पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली से संचालित भाजपा के “जमींदारों” ने बंगाल के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News