Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

आई-पैक कार्यालय पर ईडी छापेमारी, झाड़ग्राम में तृणमूल ने किया पथावरोध

पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दुरुपयोग कर तृणमूल कांग्रेस को निशाना बना रही है।

08 Jan 2026

आई-पैक कार्यालय पर ईडी छापेमारी, झाड़ग्राम में तृणमूल ने किया पथावरोध

झाड़ग्राम। कोलकाता स्थित आई-पैक कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के विरोध में गुरुवार को झाड़ग्राम जिला तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया। केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के खिलाफ झाड़ग्राम ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोधाशुली में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दुरुपयोग कर तृणमूल कांग्रेस को निशाना बना रही है। इसी के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे से कार्यकर्ताओं ने कोलकाता-मुंबई को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-छह को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क पर उतरकर तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के झंडे हाथ में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

अचानक किए गए इस पथावरोध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विशेष रूप से मालवाहक ट्रकों और लंबी दूरी की बसों के ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही इस तरह की छापेमारी बंद नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य नेतृत्व से निर्देश मिलने तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।

पथावरोध की सूचना पाकर झाड़ग्राम पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवरोध बना हुआ था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आई-पैक कार्यालय पर ईडी छापेमारी, झाड़ग्राम में तृणमूल ने किय
पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दुरुपयोग कर तृणमूल कांग्रेस को निशाना बना रही ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News