Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यू टाउन : बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे न्यू टाउन के थाकदारी इलाके स्थित एक बहुमंजिली इमारत में आग लगी। जानकारी के अनुसार, इमारत के भीतर स्थित एक कार्यालय में सबसे पहले आग की लपटें देखी गईं।

08 Jan 2026

न्यू टाउन : बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी

कोलकाता। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे न्यू टाउन के थाकदारी इलाके स्थित एक बहुमंजिली इमारत में आग लगी। जानकारी के अनुसार, इमारत के भीतर स्थित एक कार्यालय में सबसे पहले आग की लपटें देखी गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया गया। खबर पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इमारत में कई निजी कंपनियों के कार्यालय हैं, इसलिए कार्यालय समय शुरू होने से पहले ही आग को नियंत्रित करना दमकल कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन गयी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना में इमारत के भीतर किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है, जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

आग लगने के कारणों को लेकर दमकल विभाग ने शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले बुधवार शाम को आनंदपुर के नोनाडांगा स्थित मातंगिनी कॉलोनी की झुग्गी बस्ती में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें कई घर जलकर पूरी तरह राख हो गए थे। इस घटना के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू टाउन : बहुमंजिली इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे न्यू टाउन के थाकदारी इलाके स्थित एक बहुमंजिली इमारत में आग लगी। जानकारी के अनुसार, इमारत के भीतर स्थित एक कार्यालय में सबसे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News