Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने घोषित किये मैच अधिकारी

इस विश्व कप में 13 विभिन्न देशों के मैच अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मेजबान देश जिम्बाब्वे के दो अंपायर भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे के लिए तीनों प्रारूपों में 21 मैच खेल चुके फॉर्स्टर मुटिज़्वा के साथ उनके हमवतन इनो चाबी भी अंपायरों की सूची में हैं।

08 Jan 2026

अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने घोषित किये मैच अधिकारी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल से 17 अंपायर और 4 मैच रेफरी अपनी सेवाएं देंगे।

इस विश्व कप में 13 विभिन्न देशों के मैच अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मेजबान देश जिम्बाब्वे के दो अंपायर भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे के लिए तीनों प्रारूपों में 21 मैच खेल चुके फॉर्स्टर मुटिज़्वा के साथ उनके हमवतन इनो चाबी भी अंपायरों की सूची में हैं। अन्य प्रमुख अंपायरों में वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डाइटन बटलर और इंग्लैंड के ग्राहम लॉयड शामिल हैं। खास बात यह है कि ग्राहम लॉयड के पिता डेविड लॉयड स्वयं एक प्रसिद्ध अंपायर रह चुके हैं और बाद में एक चर्चित क्रिकेट ब्रॉडकास्टर बने।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, “आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच है, लेकिन यह उभरते मैच अधिकारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट उनके अंपायरिंग करियर को नई दिशा देगा।”

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के मैच अधिकारी

अंपायर: अहमद शाह दुर्रानी (अफगानिस्तान), एडन सीवर (आयरलैंड), कोरी ब्लैक (न्यूजीलैंड), डाइटन बटलर (वेस्टइंडीज), फैसल अफरीदी (पाकिस्तान), फॉर्स्टर मुटिज़्वा (जिम्बाब्वे), ग्राहम लॉयड (इंग्लैंड), इनो चाबी (जिम्बाब्वे), लुबाबालो गकुमा (दक्षिण अफ्रीका), मसुदुर मुकुल (बांग्लादेश), नितिन बाठी (नीदरलैंड्स), प्रगीथ रंबुकवेला (श्रीलंका), रसेल वॉरेन (इंग्लैंड), शॉन हेग (न्यूजीलैंड), शॉन क्रेग (ऑस्ट्रेलिया), वीरेंद्र शर्मा (भारत), ज़ाहिद बसराथ (वेस्टइंडीज)।

मैच रेफरी:

डीन कॉस्कर (इंग्लैंड), ग्रेम ला ब्रॉय (श्रीलंका), नीयामुर रहमान (बांग्लादेश), प्रकाश भट्ट (भारत)।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के लिए आईसीसी ने घोषित क
इस विश्व कप में 13 विभिन्न देशों के मैच अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें मेजबान देश जिम्बाब्वे के दो अंपायर भी शामिल हैं। जिम्बाब्वे के लिए तीनों प्रारूपों में 21 मै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News