Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब, तीव्रता में हल्की कमी के बावजूद बंगाल में ठंड बरकरार

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब, तीव्रता में हल्की कमी के बावजूद बंगाल में ठंड बरकरार

09 Jan 2026

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब, तीव्रता में हल्की कमी के बावजूद बंगाल में ठंड बरकरार

पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से शहरवासियों को हल्की राहत मिली है, लेकिन शीतलहर का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक है, हालांकि सामान्य से अब भी 1.8 डिग्री कम बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। कागजों में तापमान भले ही थोड़ा बढ़ा हो, लेकिन ठंड का अहसास अब भी तेज बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में इसी तरह का शीतल मौसम बना रहेगा। साथ ही सुबह और तड़के कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।

कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सुबह और तड़के कड़ाके की ठंड रहेगी। दिन चढ़ने के साथ तापमान में थोड़ी राहत मिलेगी और कोहरे का असर कम होकर साफ व धूपभरा आसमान देखने को मिल सकता है।

हालांकि, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और नदिया के कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं के कारण वास्तविक ठंड का अहसास तापमान की रीडिंग से ज्यादा महसूस हो सकता है।

मौसम विभाग ने राज्य के कुल 11 जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें दक्षिण बंगाल के सात और उत्तर बंगाल के चार जिले शामिल हैं। कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता कम होने की आशंका है।

उत्तर बंगाल में आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप अधिक बना रहेगा। कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में ठंड का असर खासा महसूस किया जाएगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर समेत चार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

शहर में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक इसमें बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कोलकाता में तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। सुबह कोहरा रहेगा, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। फिलहाल शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब, तीव्रता में हल्की कमी के ब
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब, तीव्रता में हल्की कमी के बावजूद बंगाल में ठंड बरकरार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News