Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ओडिशा के राउरकेला में नौ सीटों वाला चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

परिवहन मंत्री बिभूति जेना ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान नौ सीटों वाला था और भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था। विमान में चार यात्री और दो क्रू सदस्य सवार थे। घायल यात्रियों की पहचान सुशांत कुमार बिश्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल के रूप में हुई है।

10 Jan 2026

ओडिशा के राउरकेला में नौ सीटों वाला चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के राउरकेला शहर के रघुनाथपाली क्षेत्र अंतर्गत जल्दा ए ब्लॉक के पास शनिवार को एक छोटे चार्टर विमान की क्रैश लैंडिंग हो गई। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं।

परिवहन मंत्री बिभूति जेना ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान नौ सीटों वाला था और भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था। विमान में चार यात्री और दो क्रू सदस्य सवार थे। घायल यात्रियों की पहचान सुशांत कुमार बिश्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल के रूप में हुई है। वहीं विमान के क्रू सदस्यों में कैप्टन नवीन काड़ंगा और कैप्टन तरुण श्रीवास्तव शामिल हैं।

हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन परिस्थितियों में विमान की क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने इस विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्हाेंनने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं जो अत्यंत राहत की बात है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओडिशा के राउरकेला में नौ सीटों वाला चार्टर विमान दुर्घटनाग्र
परिवहन मंत्री बिभूति जेना ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान नौ सीटों वाला था और भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर जा रहा था। विमान में चार यात्री और दो क्रू सदस्य सवार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News