Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

पूजा वस्त्राकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो हफ्ते के लिए क्रिकेट से हुईं दूर

मालोलन रंगराजन ने कहा,“पूजा वस्त्राकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), बेंगलुरु से रिलीज़ होने से करीब दो हफ्ते पहले दुर्भाग्यवश उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक उन्हें अभी दो हफ्ते और लगेंगे।

10 Jan 2026

पूजा वस्त्राकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो हफ्ते के लिए क्रिकेट से हुईं दूर

नवी मुंबई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते अगले दो हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगी। इसकी पुष्टि आरसीबी के हेड कोच मालोलन रंगराजन ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के उद्घाटन मुकाबले के बाद की।

मालोलन रंगराजन ने कहा,“पूजा वस्त्राकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), बेंगलुरु से रिलीज़ होने से करीब दो हफ्ते पहले दुर्भाग्यवश उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक उन्हें अभी दो हफ्ते और लगेंगे। इससे पहले वह कंधे की समस्या के कारण सीओई में थीं और अब हैमस्ट्रिंग की परेशानी है। यह पूरी तरह सप्ताह-दर-सप्ताह की प्रक्रिया है, इसलिए हम उनकी स्थिति पर नज़र रखेंगे।”

इस बीच, आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। टीम ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर तीन विकेट से हराया। इस जीत में नाडीन डी क्लर्क की नाबाद 63 रन (44 गेंद) की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई।

वहीं, मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को भी झटका लगा जब ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज़ कंधे की चोट के कारण मैदान पर नहीं उतर सकीं। मुंबई इंडियंस की हेड कोच लिसा कीटली ने बताया,“दुर्भाग्यवश उनका कंधा अभी पूरी तरह ठीक नहीं है। ट्रेनिंग के दौरान हल्का खिंचाव आ गया था। वह खेलने के काफी करीब हैं, लेकिन आज का मैच उनके लिए थोड़ा जल्दी हो गया। हम देखेंगे कि वह कल कैसा महसूस करती हैं और अगर फिट रहीं तो अगले मैच में उपलब्ध होंगी।”

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में करीबी हार झेलने के बाद, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगी।     

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूजा वस्त्राकर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो हफ्ते के लिए क्र
मालोलन रंगराजन ने कहा,“पूजा वस्त्राकर मुंबई इंडियंस के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई), बेंगलुरु से रिलीज़ होने से करीब दो हफ्ते पहल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News