Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मलेशिया ओपन: सेमीफाइनल में वांग से हारीं सिंधु, भारत का अभियान समाप्त

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु दबाव को बरकरार नहीं रख सकीं और मुकाबले के दौरान उनसे कई अनफोर्स्ड एरर हो गए। यह मुकाबला उनके लिए खास इसलिए भी था क्योंकि वह अक्टूबर पिछले साल के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रही थीं। पैर की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहीं सिंधु दूसरे गेम में 11-6 की बढ़त भी गंवा बैठीं।

10 Jan 2026

मलेशिया ओपन: सेमीफाइनल में वांग से हारीं सिंधु, भारत का अभियान समाप्त

कुआलालंपु। भारत की स्टार शटलर पी. वी. सिंधु का शानदार सफर शनिवार को मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में खत्म हो गया। सीजन के पहले टूर्नामेंट में सिंधु को चीन की वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी वांग झीयी के खिलाफ सीधे गेम में 16-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु दबाव को बरकरार नहीं रख सकीं और मुकाबले के दौरान उनसे कई अनफोर्स्ड एरर हो गए। यह मुकाबला उनके लिए खास इसलिए भी था क्योंकि वह अक्टूबर पिछले साल के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेल रही थीं। पैर की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहीं सिंधु दूसरे गेम में 11-6 की बढ़त भी गंवा बैठीं।

इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया।

मुकाबले की शुरुआत में सिंधु ने ऊंची रैंक वाली प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने दमदार स्मैश लगाए और अपने लंबे कद का फायदा उठाते हुए 5-2 की बढ़त बना ली। हालांकि, वांग की सटीक नेट प्ले और बेहतर टच ने उन्हें बराबरी पर ला दिया।

वांग की कुछ चूकों का फायदा उठाकर सिंधु 9-7 से आगे हुईं, लेकिन इंटरवल तक पहुंचते-पहुंचते चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए एक अंक की बढ़त बना ली। इस दौरान सिंधु नेट पर लड़खड़ाती नजर आईं।

ब्रेक के बाद दोनों खिलाड़ियों को शॉट्स की लेंथ साधने में दिक्कत हुई और स्कोर 13-13 पर बराबर रहा। इसके बाद 15-14 से आगे चल रहीं वांग ने लगातार आक्रामक शॉट्स खेले, जिससे सिंधु दबाव में आ गईं। वांग ने सटीक लिफ्ट्स के साथ स्कोर 18-14 कर लिया और अंततः पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम की शुरुआत में सिंधु ने दो अनफोर्स्ड एरर किए और 1-3 से पीछे हो गईं, लेकिन उन्होंने जल्दी ही वापसी की और बेहतरीन रैलियों के दम पर 6-3 की बढ़त बना ली। वांग ने अंतर कम किया, लेकिन सिंधु ने तेज एंगल्स के साथ कोर्ट के कोनों में शॉट्स खेलते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त हासिल की।

ब्रेक के बाद वांग ने आक्रामक अंदाज अपनाया। हालांकि सिंधु ने शानदार नेट शॉट्स से 13-9 तक बढ़त बनाए रखी। इसके बाद एक बार फिर सिंधु से लगातार गलतियां हुईं और वांग ने 13-13 से मुकाबला बराबर कर बढ़त हासिल कर ली।

नेट पर एक शानदार एक्सचेंज के बाद वांग 16-13 से आगे निकल गईं। इसके बाद सिंधु ने दो बार बैकलाइन के बाहर शॉट मारे और एक बैकहैंड नेट एरर के चलते वांग को पांच मैच प्वाइंट मिल गए। आखिरकार सिंधु का एक और शॉट बाहर चला गया और वांग ने मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मलेशिया ओपन: सेमीफाइनल में वांग से हारीं सिंधु, भारत का अभिय
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु दबाव को बरकरार नहीं रख सकीं और मुकाबले के दौरान उनसे कई अनफोर्स्ड एरर हो गए। यह मुकाबला उनके लिए खास इसलिए भी था क्योंकि वह अक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News