Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दर्जनों नेपाली फिल्मों में अभिनय कर चुके इंडियन आइडल प्रशांत तमांग का निधन

उनके करीबी फिल्मकर्मी राजेश घतानी के अनुसार नेपाल में अत्यंत लोकप्रिय प्रशांत तमांग का आज सुबह दिल्ली के अपने ही अपार्टमेंट में उनका निधन हुआ है।

11 Jan 2026

दर्जनों नेपाली फिल्मों में अभिनय कर चुके इंडियन आइडल प्रशांत तमांग का निधन

काठमांडू। ‘इंडियन आइडल’ के विजेता रह चुके गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को सुबह दिल्ली में अपने निवास पर निधन हो गया है। उनके गाए हुए कई नेपाली गीत बेहद चर्चित रहे हैं।

उनके करीबी फिल्मकर्मी राजेश घतानी के अनुसार नेपाल में अत्यंत लोकप्रिय प्रशांत तमांग का आज सुबह दिल्ली के अपने ही अपार्टमेंट में उनका निधन हुआ है। घतानी ने फोन पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए से कहा कि उन्हें हृदयाघात हुआ था। 43 वर्षीय तमांग ने नेपाली फिल्मों में अभिनय और पार्श्वगायन किए हैं। उन्होंने नारायण रायमाझी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोरखा पल्टन 2’ से नेपाली सिनेमा में अभिनय की शुरुआत की थी। फिल्म ‘हिम्मत 2’ से उन्होंने पहली बार पार्श्वगायन किया।

इसके बाद उन्होंने ‘अंगालो मायाको’, ‘किन मायामा’, ‘धड़कन भित्र’, ‘निशानी’, ‘परदेशी’ भाग 1 और 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ‘दिल’, ‘अनमोल छन’ और ‘हिम्मत 2’ में उन्होंने पार्श्वगायन भी किया। उन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वे डबिंग की तैयारी कर रहे थे।

भारत के दार्जिलिंग में जन्मे प्रशांत ने वर्ष 2011 में नेपाली एयर होस्टेस गीता थापा से विवाह किया था। उनकी एक बेटी है। उन्होंने कुछ समय तक कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भी सेवा दी थी। वर्ष 2007 में उनका डेब्यू एल्बम ‘धन्यवाद’ रिलीज हुआ था। ‘वीर गोरखाली’ और ‘असारे महिनामा’ उनके प्रसिद्ध गीतों में शामिल हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दर्जनों नेपाली फिल्मों में अभिनय कर चुके इंडियन आइडल प्रशांत
उनके करीबी फिल्मकर्मी राजेश घतानी के अनुसार नेपाल में अत्यंत लोकप्रिय प्रशांत तमांग का आज सुबह दिल्ली के अपने ही अपार्टमेंट में उनका निधन हुआ है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News