Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

12 Jan 2026

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हुई

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सोमवार को एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद यहां दूषित पानी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। मृतक का नाम भगवानदास (64) है। दूषित पानी से तबियत खराब होने के चलते उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इंदौर के बॉम्बे अस्पताल के जनरल मैनेजर राहुल पाराशर ने बताया कि भागीरथपुरा की इमली गली में रहने वाले भगवानदास भरणे को जब यहां लाया गया तो उस दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था। इस पर सीपीआर देकर उन्हें फिर वेंटिलेटर पर लिया गया था। उन्हें गैंग्रीन सहित मल्टी ऑर्गन्स फेल्यूअर जैसी तकलीफ थी।

इंदौर में सोमवार को हुई मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। मृतकों में उर्मिला यादव (60), नंदलाल पाल (75), उमा कोरी (31), मंजूला (74), ताराबाई कोरी (70), गोमती रावत (50), सीमा प्रजापत (50) जीवन लाल बरेडे (80), अव्यान साहू (5 माह), शंकर भाया (70), संतोष बिगोलिया, अरविंद लखर, गीताबाई, अशोक लाल पंवार, ओमप्रकाश शर्मा, हरकुंवर बाई, रामकली, सुमित्रा बाई, श्रवण खुपराव, हीरालाल, सुनीता वर्मा, कमला बाई और भगवानदास शामिल हैं।

इससे पहले नौ जनवरी को कमला बाई (59) पत्नी तुलसीराम की उपचार के दौरान हो गई थी। मृतक महिला का पति मजदूरी करता है। दोनों लगभग 20 दिन पहले ही भागीरथपुरा में आकर रहने लगे थे। इस दौरान दूषित पानी पीने से कमला बाई की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें 5-6 जनवरी से उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी और हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कमला बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मौत के बाद परिजनों ने भागीरथपुरा में नगर निगम की टीम और संबंधित केंद्र को इसकी जानकारी दी, लेकिन आधार कार्ड में पता नहीं बदला होने के कारण इस मामले को दूषित पानी से हुई मौत के रूप में दर्ज नहीं किया गया।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुधारने में जुटी हैं। रहवासी टैंकरों के भरोसे हैं और यह साफ नहीं है कि टंकियों से नियमित जलापूर्ति कब शुरू होगी। नगर निगम रोजाना पानी की टेस्टिंग और सैंपलिंग कर रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वह आरओ, बोरिंग और बोतल के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पानी को छानकर और उबालकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

अभी भागीरथपुरा के 42 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है और इनमें से 13 मरीजों की हालत गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन मरीज वेंटिलेटर पर बताए जा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और बुजुर्ग की मौत, मृतकों
पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News