Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' पर हेमा मालिनी का इमोशनल बयान

01 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए बेहद भावुक अनुभव रहा।

13 Jan 2026

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' पर हेमा मालिनी का इमोशनल बयान

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भी अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र की यादों से उबर नहीं पाई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पति को अचानक खो देने के दर्द को शेयर किया और बताया कि यह सदमा उनके लिए कितना गहरा है। इसी बातचीत में हेमा मालिनी ने खुलासा किया कि उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' अब तक नहीं देखी है। 01 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए बेहद भावुक अनुभव रहा।

'इक्कीस' न देखने की वजह बताती हेमा मालिनी

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा कि इस फिल्म को देखना उनके लिए अभी संभव नहीं है। उन्होंने कहा, "जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब मैं मथुरा में थी और यहां मेरे कई काम थे। लेकिन सच कहूं तो मैं अभी यह फिल्म नहीं देख सकती। यह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल होगा। मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं कि अभी न देखूं। शायद जब समय के साथ जख्म कुछ भर जाएं, तब मैं इसे देख पाऊं।" हेमा के इस बयान ने एक बार फिर उनके गहरे दर्द को सामने ला दिया।

फिल्म 'इक्कीस' की कहानी और कलाकार

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी 'इक्कीस' परमवीर चक्र से सम्मानित सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है, जबकि जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में नजर आते हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने इसमें अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार निभाया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता को आखिरी बार पर्दे पर देखकर भावुक हो गए थे, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दी थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' पर हेमा मालिनी का इमोशनल ब
01 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए बेहद भावुक अनुभव रहा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News