Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यूटाउन में रफ्तार का तांडव : आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत

न्यूटाउन थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है

14 Jan 2026

न्यूटाउन में रफ्तार का तांडव : आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत

कोलकाता। न्यूटाउन में मंगलवार देर रात स्पीड का कहर देखने को मिला। यात्रागाछी खालदारइलाके में दो बाइकों की भीषण आमने-सामने की टक्कर में दो होनहार युवकों की जान चली गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक से उछलकर कई फीट दूर जा गिरे। मृतकों की पहचान असित महतो और प्रणयदीप माझी के रूप में हुई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, असित महतो अपनी बाइक से खालदारमार्ग से गुजर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे प्रणयदीप माझी की तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। असित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खून से लथपथ प्रणयदीप को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।  हादसे के कारणों की प्राथमिक जांच में दो मुख्य बिंदु सामने आए हैं। देर रात इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता काफी कम थी।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न के बराबर है। अंधेरा होने के कारण तेज रफ्तार बाइकों को संभलने का मौका नहीं मिला। न्यूटाउन का यह हिस्सा सुरक्षा के लिहाज से पहले भी विवादों में रहा है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में इसी यात्रागाछी खालदारक्षेत्र से एक स्वर्ण व्यवसायी स्वप्न कमिल्ला का शव मिला था। अब इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर पर्याप्त रोशनी और गति अवरोधक होते, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। न्यूटाउन थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या युवकों ने हेलमेट पहने थे और क्या बाइकों की गति निर्धारित सीमा से अधिक थी। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे उनके घरों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत
न्यूटाउन थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News