Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ठाकरे बंधुओं की एकता नहीं आई काम, सबसे अमीर महानगरपालिका पर महायुति का कब्जा

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 निकाय चुनावों के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित हो रहे हैं. BMC चुनाव में अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वह सीट के लिहाज से शतक लगाने के करीब है.

16 Jan 2026

ठाकरे बंधुओं की एकता नहीं आई काम, सबसे अमीर महानगरपालिका पर महायुति का कब्जा

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 निकाय चुनावों के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित हो रहे हैं. BMC चुनाव में अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वह सीट के लिहाज से शतक लगाने के करीब है. जबकि 3 दशक बाद ठाकरे बंधुओं का यहां से दबदबा खत्म होता दिख रहा है. वहीं मुंबई में एनसीपी के नेता नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को हार का सामना करना पड़ा है तो शिवसेना (शिंदे) सांसद की बेटी भी चुनाव हार गईं. एक तरह से यह कह सकते हैं कि मुंबई में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब बीजेपी का मेयर होगा. दूसरी ओर ठाकरे बंधुओं का किला ढहने के कगार पर है.

बीएमसी चुनाव में अब तक 225 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती जा रही है. उसे अकेले 99 सीटों पर बढ़त हासिल हो गई है तो शिवसेना (UBT) को 62 तो राज ठाकरे की एमएनएस को 9 सीटों पर ही बढ़त मिली. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 31 सीटों पर बढ़त है. जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है.

मुंबई में अजित पवार की एनसीपी का बीएमसी में खाता खुलता नहीं दिख रहा जबकि शरद पवार की एनसीपी की बढ़त बढ़कर 3 सीटों पर हो गई है. इस बीच शिंदे की शिवसेना के सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दीप्ति वायकर को जोगेशरी से हार का सामना करना पड़ा है. नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को भी मुंबई में हार का सामना करना पड़ा है.

बीएमसी के अलावा नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, सोलापुर, पनवेल, अकोला, उल्हासनगर, वसाई विरार, धुले, कोल्हापुर और जलगांव समेत कई नगरपालिका चुनावों में बीजेपी की लगातार बढ़त बनी हुई है. जबकि चंद्रपुर में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी. कांग्रेस यहां पर 16 सीटों पर आगे है तो बीजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिली है.

बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 111 से युबीटी के दीपक सावंत ने जीत हासिल की है. वहीं, वार्ड नंबर 197 से शिवसेना शिंदे गुट की दीक्षा कारकर को जीत मिली है. दहिसार वार्ड नंबर 5 से शिवसेना शिंदे उम्मीदवार संजय घाड़ी विजयी हुए हैं.

बीएमसी में शिवसेना यूबीटी की करारी हार पर अब पार्टी के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है. राउत ने कहा है किअगर शिवसेना टूटी नहीं होती तो बीजेपी की 50 सीट ही आती है.

लातूर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा. कांग्रेस को यहां 36 तो बीजेपी को 22 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है. इसी तरह परभणी में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को बड़ी बढ़त है. बीजेपी यहां दूसरे नंबर पर है. पिपरी चिंचवाड भी बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.

मुंबई के अलावा सबसे दिलचस्प नतीजे पुणे से आ रहे हैं. यहां पर बीजेपी और एनसीपी आमने-सामने थे, लेकिन बीजेपी लड़ाई में काफी आगे निकल गई. अजित पवार की एनसीपी को महज 6 सीटों पर बढ़त हासिल हो सकी है, जबकि शरद पवार की पार्टी को 3 सीटों पर ही बढ़त हासिल हुई. बीजेपी को यहां पर 92 में 80 सीटों पर बढ़त है. 3 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त है. इसके अलावा नागपुर में भी बीजेपी का दबदबा कायम नजर आ रहा है. महाराष्ट्र निकाय चुनाव का पहला परिणाम कोल्हापुर से आया और 4 सीट बीजेपी के खाते में गई.

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ठाकरे बंधुओं की एकता नहीं आई काम, सबसे अमीर महानगरपालिका पर
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 निकाय चुनावों के नतीजे आज शुक्रवार को घोषित हो रहे हैं. BMC चुनाव में अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News