Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नस्लभेदी टिप्पणी मामले में लिवरपूल की गोलकीपर पर एफए ने लगाया छह मैचों का प्रतिबंध

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर में एफए ने बॉर्गग्राफे के खिलाफ जांच शुरू की थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी ही टीम की एक खिलाड़ी के खिलाफ आपत्तिजनक और भेदभावपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई।

17 Jan 2026

नस्लभेदी टिप्पणी मामले में लिवरपूल की गोलकीपर पर एफए ने लगाया छह मैचों का प्रतिबंध

लंदन। इंग्लैंड फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) ने नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में लिवरपूल की गोलकीपर राफाएला बॉर्गग्राफे पर छह मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। लिवरपूल के कोच गैरेथ टेलर ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खिलाड़ी अपने प्रतिबंध के पांच मैच पहले ही भुगत चुकी हैं।

ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर में एफए ने बॉर्गग्राफे के खिलाफ जांच शुरू की थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी ही टीम की एक खिलाड़ी के खिलाफ आपत्तिजनक और भेदभावपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उस खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई।

गैरेथ टेलर ने टॉटनहैम हॉटस्पर के खिलाफ रविवार को होने वाले विमेंस सुपर लीग (WSL) मुकाबले से पहले पत्रकारों से कहा,

“इस मामले में अब एक अपडेट है। एफए ने अपनी विस्तृत जांच पूरी कर ली है और खिलाड़ी पर छह मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध उस दौरान लागू रहा जब हम मुकाबले खेल रहे थे, इसलिए वह इस सप्ताहांत चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इसके बाद वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगी।”

उन्होंने आगे कहा, “हम खुश हैं कि अब यह मामला पूरा हो गया है। अब हमारे पास पूरी स्पष्टता है और हम सभी इस प्रकरण से आगे बढ़ सकते हैं।”

25 वर्षीय राफाएला बॉर्गग्राफे जुलाई में लिवरपूल से जुड़ी थीं और अब तक विमेंस सुपर लीग में टीम के लिए तीन मुकाबले खेल चुकी हैं। फिलहाल लिवरपूल की टीम लीग तालिका में निचले पायदान पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नस्लभेदी टिप्पणी मामले में लिवरपूल की गोलकीपर पर एफए ने लगाय
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर में एफए ने बॉर्गग्राफे के खिलाफ जांच शुरू की थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी ही टीम की एक खिलाड़ी के खिलाफ आपत्तिज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News