Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय अस्पताल में भर्ती

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

19 Jan 2026

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय को अस्वस्थता के चलते रविवार रात शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

गौरतलब है कि सौगत राय को इससे पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। बीते वर्ष जुलाई में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें टाइप-2 डायबिटीज की समस्या है। इससे पहले जून महीने में भी सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

इसके अलावा, पिछले साल अप्रैल में आरियादह में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। वाहन से उतरते समय वे अस्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां पेसमेकर लगाया गया था। वहीं, मार्च में संसद सत्र के दौरान दिल्ली में भी उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई थी।

हालांकि, हाल ही में संपन्न संसद के शीतकालीन सत्र में वरिष्ठ सांसद उपस्थित रहे थे। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय अस्पताल में भर्ती
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे चिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News