Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अजय देवगन की 'बाल तन्हाजी' की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

फिल्म का टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने उनकी 2020 की सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की यादें ताज़ा कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए मेकर्स ने 'तान्हाजी' फ्रैंचाइज़ी को एक नए और तकनीकी रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश की है।

19 Jan 2026

अजय देवगन की 'बाल तन्हाजी' की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी पहली एआई जनरेटिव फिल्म 'बाल तन्हाजी' से पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने उनकी 2020 की सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की यादें ताज़ा कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए मेकर्स ने 'तान्हाजी' फ्रैंचाइज़ी को एक नए और तकनीकी रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश की है।

'बाल तन्हाजी' को पूरी तरह एआई-आधारित कहानी के रूप में तैयार किया गया है, जो इसे बाकी ऐतिहासिक फिल्मों से अलग बनाती है। टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "महान योद्धा गौरवशाली जीवन में जन्म नहीं लेते, वे मौन में गढ़े जाते हैं। अनगिनत वर्षों में एक योद्धा का निर्माण होता है। बाल तन्हाजी– एक एआई-आधारित शानदार रचना।" टीज़र में मुगल शासकों और सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के बीच की ऐतिहासिक लड़ाइयों की झलक दिखाई गई है।

टीज़र के दमदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एआई तकनीक के साथ ऐतिहासिक गाथा को पेश करने की यह अनोखी पहल अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस के लिए एक बड़ा और खास कदम मानी जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अजय देवगन की 'बाल तन्हाजी' की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह
फिल्म का टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने उनकी 2020 की सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की यादें ताज़ा कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News