Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घसीटने की अपील

उन्होंने कामकाजी जीवन और निजी रिश्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का इशारा किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उस पोस्ट को हटा दिया। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं, यहां तक कि तलाक की चर्चाएं भी तेज़ हो गईं।

20 Jan 2026

नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घसीटने की अपील

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक रहस्यमयी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने कामकाजी जीवन और निजी रिश्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का इशारा किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उस पोस्ट को हटा दिया। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनके और पति रोहनप्रीत सिंह के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं, यहां तक कि तलाक की चर्चाएं भी तेज़ हो गईं।

जब यह मामला बढ़ने लगा तो नेहा ने एक नई पोस्ट के जरिए स्थिति साफ की। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पति और परिवार को इस विवाद में न घसीटा जाए। नेहा ने लिखा कि उनका परिवार हमेशा उनका सबसे बड़ा सहारा रहा है और आज वह जो कुछ भी हैं, उसी समर्थन की बदौलत हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी कुछ लोगों और सिस्टम से है, न कि अपने पति या परिवार से, और भावनाओं में आकर पोस्ट करना उनकी भूल थी।

नेहा ने आगे कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं करना चाहतीं। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही दमदार वापसी करेंगी। इससे पहले की पोस्ट में उन्होंने जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से थोड़े वक्त का ब्रेक लेने की बात कही थी, साथ ही मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, पति को न घ
उन्होंने कामकाजी जीवन और निजी रिश्तों से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का इशारा किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उस पोस्ट को हटा दिया। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर उनक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News