Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले, सभी के सिर पर गोली के निशान

अमीन और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर मिले। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचीं और पड़ताल की। घर को सील कर दिया गया है। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए गए हैं।

20 Jan 2026

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले, सभी के सिर पर गोली के निशान

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे में मिले हैं। मृतकों में अमीन, उसकी पत्नी, मां और दो बेटे शामिल हैं। पांचों के माथे पर गोली लगी है। अमीन और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर मिले। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचीं और पड़ताल की। घर को सील कर दिया गया है। सभी के मोबाइल कब्जे में ले लिए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अमीन अशोक (40), पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70) और दो बेटे कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है। अशोक को पिता की मौत के बाद उनकी जगह मृतक आश्रित में नौकरी मिली थे। वह नकुड़ तहसील में अमीन थे। बेटा देव कस्बे के एमटीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि परिवार शांत स्वभाव का था। किसी से कोई विवाद नहीं था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का कहना है कि सभी के शव एक ही कमरे में मिले हैं। कमरे में तीन तमंचे भी मिले हैं। पुलिस को शक है कि अमीन ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं परिवार पर कर्ज, नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से अमीन ने यह कदम उठाया।

परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसी दौरान किसी ने गुस्से में फायरिंग की, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर सभी की हत्या तो नहीं की। पुलिस यह पता लगा रही है कि परिवार का किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी तो नहीं थी। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे एक ही परिवार के पांच लोगों के शव
अमीन और पत्नी का शव फर्श पर, जबकि उनकी मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर मिले। बगल में तीन तमंचे मिले हैं। सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचीं और पड़ताल की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News