वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यहां पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025 (वीबी जी राम जी विधेयक) के विरोध में कांग्रेस देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है।
रायबरेली। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दाैरे पर आए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार काे मनरेगा के स्थान पर वीबी-जी-राम-जी कानून लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार किये। राहुल गांधी ने इस कानून काे गरीबों के खिलाफ बताते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों के बजाय नौकरशाहों को प्राथमिकता दे रही है और सत्ता को केंद्रीकृत करना चाह रही है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यहां पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025 (वीबी जी राम जी विधेयक) के विरोध में कांग्रेस देशभर में मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा का मकसद बेरोजगार ग्रामीणों को पैसे कमाने का जरिया देना था, लेकिन प्रधानमंत्री ऐसा नहीं चाहते। वे सत्ता को केंद्रीकृत करना चाहते हैं और इसे नौकरशाही को सौंपना चाहते हैं। वह गरीबों को भूखा मरने के लिए छोड़ना चाहते हैं। एक्ट में सुधार के नाम पर गरीबों का सुरक्षा कवच हटाया गया है। उन्होंने एक्ट से महात्मा गांधी के नाम को हटाने की भी निंदा की।
राहुल गांधी के दौरे में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम ऊंचाहार के उमरन में आयोजित मनरेगा चौपाल रही। उन्होंने मनरेगा चौपाल को संबोधित करते कहा कि हमारी कांग्रेस की तीन टर्म की सरकार में मनरेगा का जो विचार था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी। उनको आर्थिक जिम्मेदारी दी जाए। दूसरा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के गरीब लोगों के लिए तय मजदूरी देय हो ताकि किसी को भी कहीं से भी कम मजदूरी न मिले।प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सत्ता की पूरी ताकत को अपने पास रखना चाहते हैं; वह सत्ता नाैकरशाहों को देना चाहते हैं। यह बड़ी बात नहीं कि मनरेगा का नाम बदला गया है, लेकिन नाम बदल कर गांधीजी का अपमान जरूर किया गया है। उससे बड़ी बात है कि जो गरीब जनता है, उससे संरक्षण हटा दिया गया है।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार की सोच की जड़ को काटा गया है। इसलिए कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। जो मजदूरी करते हैं, उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि देश का पूरा धन अडाणी और अंबानी के पास चला जाए, एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ मोदी देश की जनता का पैसा खींच कर अडाणी और अंबानी को देने में लगे हैं।
इस अवसर सांसद केएल शर्मा, पूर्व विधायक अजयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले सांसद राहुल गांधी ने भएमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों व स्थानीय नेताओं से मुलाकात की व पंचायत चुनावों को लेकर भी गहन चर्चा की। राहुल गांधी ने यहां आईटीआई ग्राउंड पर हो रहे रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। उससे पहले उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया और आठ नए कार्यों का शिलान्यास भी किया व रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया।