Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष पद सम्भालते ही बंगाल दौरे की घोषणा की

उन्होंने कहा कि, पहले भाजपा के केंद्रीय नेता यहां आकर चुनाव जीतने की कोशिश करते थे, पर वे नाकाम रहे

21 Jan 2026

नितिन नबीन ने भाजपा अध्यक्ष पद सम्भालते ही बंगाल दौरे की घोषणा की

कोलकाता। भाजपा के नए चुने जाने के बाद नितिन नबीन आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों की माने तो भाजपा अध्यक्ष पार्टी की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए इस महीने के आखिर में पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन की ताकत का मूल्यांकन करने, चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य नेतृत्व के साथ ताबड़तोड़ कई बैठकें कर सकते हैं। नबीन ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उससे एक दिन पहले ही वे इस पद के लिए चुने गए थे। 
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल इकाई से बातचीत की थी, अपना नामांकन दाखिल करने के बाद, नितिन नबीन ने सोमवार रात को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार और पार्टी नेताओं अमिताव चक्रवर्ती, सुनील बंसल, मंगल पांडे और अमित मालवीय से मुलाकात की। सूत्रों ने कहा कि नए पार्टी अध्यक्ष पार्टी की योजना राज्य संगठन के सभी लेवल के नेताओं से मिलने की है। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि, नितिन नबीन के यहां आने के बाद, राज्य नेतृत्व के साथ-साथ अलग-अलग 'मोर्चाÓ, सेल और जिला संगठनों के नेताओं के साथ कई बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन एक्सरसाइज पर पार्टी की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। दूसरी तरफ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि ऐसे दौरों का बहुत कम असर होगा। उन्होंने कहा कि, पहले भाजपा के केंद्रीय नेता यहां आकर चुनाव जीतने की कोशिश करते थे, पर वे नाकाम रहे। 
टीएमसी ने जॉय मजूमदार ने आगे कहा कि जेपी नड्डा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तब उन्होंने कहा था कि, वह पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए दो बार पश्चिम बंगाल आएंगे। लेकिन जब उन्हें लगा कि बंगाल में भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है, तो वह यहां से लौट गए। उन्होंने यह भी कहा कि, नए सेंट्रल लीडर का राज्य में स्वागत है, लेकिन अपने पहले के नेताओं की तरह, उन्हें भी आने वाले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बहुत जल्द जाना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली
उन्होंने कहा कि, पहले भाजपा के केंद्रीय नेता यहां आकर चुनाव जीतने की कोशिश करते थे, पर वे नाकाम रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News