Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कांकुरगाछी में रफ्तार का कहर : सरस्वती पूजा की सुबह मची चीख-पुकार, एक की मौत, दो घायल

चालक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं

23 Jan 2026

कांकुरगाछी में रफ्तार का कहर : सरस्वती पूजा की सुबह मची चीख-पुकार, एक की मौत, दो घायल

कोलकाता। विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना के पावन अवसर पर शुक्रवार की सुबह कोलकाता का कांकुरगाछी इलाका दहल उठा। एक बेलगाम और तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सड़क पर ऐसी तबाही मचाई कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 9.45 बजे एक सफेद रंग की कार कांकुरगाछी से उल्टोडांगा की दिशा में बेहद तेज गति से जा रही थी। बताया जा रहा है कि वाहन एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। जैसे ही कार हिडको इलाके के पास पहुंची, चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। कार ने सबसे पहले सड़क पार कर रहे एक पैदल यात्री को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह व्यक्ति काफी दूर जा गिरा और मौके पर ही लहूलुहान हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का तांडव यहीं नहीं थमा। कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई और फिर एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद, कुछ ही दूरी पर स्कूटी खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक को भी कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा और शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ही घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानिकतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है कि क्या कार निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज थी? क्या चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था? क्या अचानक ब्रेक फेल होने या किसी अन्य खराबी के कारण हादसा हुआ? तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की दुखद मृत्यु हो गई है। बाकी दो का इलाज जारी है। चालक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांकुरगाछी में रफ्तार का कहर
चालक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News