Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

चुनाव आयोग पर बरसी मंत्री शशि पांजा कहा नहीं दिखाऊंगी पासपोर्ट 

अब यह देखना होगा कि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) इन आरोपों पर क्या कहता हैं

25 Jan 2026

चुनाव आयोग पर बरसी मंत्री शशि पांजा कहा नहीं दिखाऊंगी पासपोर्ट 

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने रविवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे मतदाताओं का उत्पीडऩ करार दिया। कोलकाता के केशव एकेडमी स्थित सुनवाई केंद्र से बाहर निकलते ही मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो टूक कहा कि वह अपना पासपोर्ट कतई नहीं दिखाएंगी और यही उनका विरोध दर्ज करने का तरीका है। पांजा ने बताया कि उनका नाम साल 2002 से ही मतदाता सूची में दर्ज है, इसके बावजूद उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया गया। 
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि उनके परिवार में चार सदस्य हैं, लेकिन केवल उन्हें ही नोटिस थमाया गया। नोटिस में तर्क दिया गया था कि उनके द्वारा दी गई जानकारी अधूरी है, जिससे उनकी वैधता पर संदेह पैदा होता है। मंत्री ने तीखा सवाल किया कि जो व्यक्ति तीन बार का निर्वाचित विधायक हो और वर्षों से मतदान कर रहा हो, उसकी नागरिकता या पहचान पर संदेह करना आयोग की मंशा पर सवाल खड़े करता है। सुनवाई केंद्र के भीतर के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आधार कार्ड और अन्य सत्यापित दस्तावेज जमा करने के बाद भी अधिकारियों ने उनसे 11 वैकल्पिक दस्तावेजों की मांग की। शशि पांजा के अनुसार, यह केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि जानबूझकर किया जा रहा हैरसमेंट है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग कुछ विशिष्ट निर्देशों के तहत काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य सत्तारूढ़ दल के नेताओं और आम जनता को परेशान करना है। तृणमूल पहले ही एसआइआर प्रक्रिया को लेकर हमलावर रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। शशि पांजा ने खुद को एक उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा कि जब एक कैबिनेट मंत्री को इस तरह की प्रताडऩा झेलनी पड़ रही है, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी? उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी उच्च शिक्षा के प्रमाण पत्र दे सकती हैं, लेकिन पासपोर्ट न दिखाना उनका लोकतांत्रिक विरोध है। अब यह देखना होगा कि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) इन आरोपों पर क्या कहता हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग पर बरसी शशि पांजा कहा नहीं दिखाऊंगी पासपोर्ट 
अब यह देखना होगा कि राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) इन आरोपों पर क्या कहता हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News