Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मेन्द्र और अच्चुतानंदन को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन और कोश्यारी को पद्म भूषण

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा कर दी गई। वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें दो पुरस्कार युगल दिए गए हैं। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

25 Jan 2026

धर्मेन्द्र और अच्चुतानंदन को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन और कोश्यारी को पद्म भूषण

नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस, विश्वविख्यात वायलिन वादक एन. राजम और प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद पी. नारायणन को भी इसी सम्मान के लिए चुना गया है।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा कर दी गई। वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें दो पुरस्कार युगल दिए गए हैं। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। सम्मानित व्यक्तियों में 19 महिलाएं हैं। सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के छह व्यक्ति तथा 16 को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोहों में प्रदान किए जाएंगे।

प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, मलयालम फिल्मों के अभिनेता ममूटी, विज्ञापन गुरु के नाम से प्रसिद्ध पीयूष पांडे (मरणोपरांत), झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत), कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक, भाजपा वरिष्ठ नेता वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए चयनित किया गया है।

क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे, साहित्यकार अशोक कुमार हलदर, क्रिकेटर (महिला) हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री के लिए चुना गया है।

चयनित हस्तियों की सूची

पद्म विभूषण -5

धर्मेंद्र सिंह देओल (कला–महाराष्ट्र, मरणोपरांत), के. टी. थॉमस (लोक कार्य–केरल), एन. राजम (कला–उत्तर प्रदेश), पी. नारायणन (साहित्य एवं शिक्षा–केरल), वी. एस. अच्युतानंदन (लोक कार्य–केरल, मरणोपरांत)।

पद्म भूषण- 13

अलका याज्ञनिक (कला–महाराष्ट्र), भगत सिंह कोश्यारी (लोक कार्य–उत्तराखंड), कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी (चिकित्सा–तमिलनाडु), ममूटी (कला–केरल), नोरी दत्तात्रेयुडु (चिकित्सा–संयुक्त राज्य अमेरिका), पीयूष पांडे (कला–महाराष्ट्र, मरणोपरांत), एस. के. एम. मैइलानंदन (सामाजिक कार्य–तमिलनाडु), शतावधानी आर. गणेश (कला–कर्नाटक), शिबू सोरेन (लोक कार्य–झारखंड, मरणोपरांत), उदय कोटक (व्यापार एवं उद्योग–महाराष्ट्र), वी. के. मल्होत्रा (लोक कार्य–दिल्ली, मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेशन (लोक कार्य–केरल), विजय अमृतराज (खेल–संयुक्त राज्य अमेरिका)।

पद्म श्री-113

ए. ई. मुथुनायगम (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी–केरल), अनिल कुमार रस्तोगी (कला–उत्तर प्रदेश), अंके गौड़ा (सामाजिक कार्य–कर्नाटक), आर्मिडा फर्नांडिस (चिकित्सा–महाराष्ट्र), अरविंद वैद्य (कला–गुजरात), अशोक खड़े (व्यापार एवं उद्योग–महाराष्ट्र), अशोक कुमार सिंह (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी–उत्तर प्रदेश), अशोक कुमार हालदार (साहित्य एवं शिक्षा–पश्चिम बंगाल), बलदेव सिंह (खेल–पंजाब), भगवानदास रायकर (खेल–मध्य प्रदेश), भारत सिंह भारती (कला–बिहार), भिकल्या लाडक्या धिंडा (कला–महाराष्ट्र), विश्वा बंधु (कला–बिहार, मरणोपरांत), बृज लाल भट्ट (सामाजिक कार्य–जम्मू और कश्मीर), बुधरी ताती (सामाजिक कार्य–छत्तीसगढ़), चरण हेम्ब्रम (साहित्य एवं शिक्षा–ओडिशा), चिरंजी लाल यादव (कला–उत्तर प्रदेश), धार्मिकलाल चुनिलाल पंड्या (कला–गुजरात), गफरुद्दीन मेवाती जोगी (कला–राजस्थान), हैली वार (सामाजिक कार्य–मेघालय), इंदरजीत सिंह सिद्धू (सामाजिक कार्य–चंडीगढ़), के. पजनीवेल (खेल–पुदुचेरी), कैलाश चंद्र पंत (साहित्य एवं शिक्षा–मध्य प्रदेश), खेम राज सुंद्रियाल (कला–हरियाणा), कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (सामाजिक कार्य–केरल), कुमारासामी थंगराज (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी–तेलंगाना), महेंद्र कुमार मिश्रा (साहित्य एवं शिक्षा–ओडिशा), मीर हाजीभाई कासमभाई (कला–गुजरात), मोहन नागर (सामाजिक कार्य–मध्य प्रदेश), नरेश चंद्र देव वर्मा (साहित्य एवं शिक्षा–त्रिपुरा), निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला (सामाजिक कार्य–गुजरात), नुरुद्दीन अहमद (कला–असम), ओथुवार तिरुत्तानी स्वामिनाथन (कला–तमिलनाडु), पद्मा गुरमेट (चिकित्सा–लद्दाख), पोखिला लेकथेपी (कला–असम), पुन्नियामूर्ति नटेशन (चिकित्सा–तमिलनाडु), आर. कृष्णन (कला–तमिलनाडु, मरणोपरांत), रघुपत सिंह (कृषि–उत्तर प्रदेश, मरणोपरांत), रघुवीर तुकाराम खेडकर (कला–महाराष्ट्र), राजस्थापति कालियप्पा गौंडर (कला–तमिलनाडु), रामा रेड्डी ममिडी (पशुपालन–तेलंगाना, मरणोपरांत), रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले (चिकित्सा–छत्तीसगढ़), एस. जी. सुशीलम्मा (सामाजिक कार्य–कर्नाटक), सांगयुसांग एस. पोंगेनर (कला–नागालैंड), शफी शौक (साहित्य एवं शिक्षा–जम्मू और कश्मीर), श्रीरंग देवबा लाड (कृषि–महाराष्ट्र), श्याम सुंदर (चिकित्सा–उत्तर प्रदेश), सिमांचल पात्रो (कला–ओडिशा), सुरेश हनगवाड़ी (चिकित्सा–कर्नाटक), तागा राम भील (कला–राजस्थान), तेची गुबिन (सामाजिक कार्य–अरुणाचल प्रदेश), तिरुवारूर भक्तवत्सलम (कला–तमिलनाडु), युमनाम जात्रा सिंह (कला–मणिपुर, मरणोपरांत)।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेन्द्र और अच्चुतानंदन को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन और कोश्
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषणा कर दी गई। वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News