Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नबान्न में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले—भाजपा को चुनौती देने वाली एकमात्र नेता ममता बनर्जी

नबान्न में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह एक संक्षिप्त शिष्टाचार भेंट थी।

27 Jan 2026

नबान्न में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले—भाजपा को चुनौती देने वाली एकमात्र नेता ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दावा किया कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रभावी ढंग से चुनौती देने की क्षमता केवल ममता बनर्जी में ही है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।

नबान्न में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच यह एक संक्षिप्त शिष्टाचार भेंट थी।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा, “दीदी के सामने ईडी हार चुकी है और अब भाजपा की हार तय है। पूरे देश में भाजपा का मुकाबला केवल दीदी ही कर सकती हैं।”

अखिलेश यादव ने इस दौरान आईपैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर हुई ईडी की छापेमारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पेनड्राइव विवाद और केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा अब भी इस मुद्दे को भुला नहीं पाई है। उनका आरोप था कि बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा ईडी को मात दिए जाने की सच्चाई को भाजपा स्वीकार नहीं कर पा रही है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का भी कड़ा विरोध किया और भाजपा के साथ-साथ चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में हार की आशंका से भाजपा वोट काटने के उद्देश्य से एसआईआर का सहारा ले रही है। अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा चुनाव आयोग को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है।”

अखिलेश यादव ने दोहराया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का भविष्य उज्ज्वल नहीं है और ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नबान्न में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, बोले—भाजपा को चु
नबान्न में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि दो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News