Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तर व दक्षिण बंगाल में कोहरे का कहर, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

शेष जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। कोहरे का असर दक्षिण बंगाल में भी देखने को मिलेगा।

29 Jan 2026

उत्तर व दक्षिण बंगाल में कोहरे का कहर, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

कोलकाता। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। कोहरे का असर दक्षिण बंगाल में भी देखने को मिलेगा।

हालांकि आधिकारिक रूप से सर्दियों की विदाई की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दक्षिण बंगाल में तापमान बढ़ने लगा है। देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन सुबह होते ही गर्मी बढ़ जाती है। इसी बीच अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि भले ही तेज सर्दी वापस न आए, लेकिन सुबह के समय दक्षिण बंगाल के सात जिलों में कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। यही स्थिति उत्तर बंगाल में भी रहेगी। इसके साथ ही दार्जिलिंग में बर्फबारी या हल्की बारिश की संभावना है। कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भी हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को उत्तर बंगाल में हल्की बारिश की संभावना बनी है। दार्जिलिंग में बर्फबारी हो सकती है, जबकि कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में एक-दो दौर की हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही सुबह के समय अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। सोमवार तक कोहरे का प्रभाव जारी रहने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण बंगाल में भी कोहरे का असर रहेगा। दक्षिण के सात जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 999 से 200 मीटर तक पहुंच सकती है। बृहस्पतिवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार तड़के कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा।

अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में बंगाल में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कोलकाता में भी न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तर व दक्षिण बंगाल में कोहरे का कहर, कई जिलों में येलो अलर
शेष जिलों में भी हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। कोहरे का असर दक्षिण बंगाल में भी देखने को मिलेगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News