Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डीएनए टेस्ट के इंतजार में 10 साल की सुश्मिता, राख में पिता की तलाश

आनंदपुर की भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग में झुलसे शवों के साथ-साथ न जाने कितने सपने भी राख हो गए—ठीक वैसे ही जैसे सुश्मिता के। दस साल की बच्ची यह नहीं जानती कि डीएनए टेस्ट क्या होता है और क्यों किया जाता है।

29 Jan 2026

डीएनए टेस्ट के इंतजार में 10 साल की सुश्मिता, राख में पिता की तलाश

कोलकाता। काम के सिलसिले में कोलकाता जाना—इतना तो दस वर्षीय सुश्मिता सिंह कब का समझ चुकी थी। मेदिनीपुर स्थित घर में पढ़ाई के बीच उसके मन में बस एक ही सवाल रहता था—बाबा कब लौटेंगे? लेकिन जिस दिन पिता के घर लौटने की बात थी, उसी दिन उसकी पूरी दुनिया बदल जाएगी, यह चौथी कक्षा की छात्रा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

आनंदपुर की भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग में झुलसे शवों के साथ-साथ न जाने कितने सपने भी राख हो गए—ठीक वैसे ही जैसे सुश्मिता के। दस साल की बच्ची यह नहीं जानती कि डीएनए टेस्ट क्या होता है और क्यों किया जाता है। शायद जिंदगी में पहली बार उसने यह शब्द सुना। लेकिन उसी डीएनए जांच की खातिर वह तमलुक से बारुईपुर पहुंची—एक ही उद्देश्य के साथ, अपने पिता का पता लगाना या उनके पार्थिव अवशेष की पहचान कर पाना।

जली हुई फैक्ट्री की राख से मिले हड्डियों के अवशेषों के जरिए अगर किसी तरह पिता की पहचान हो सके, इसी उम्मीद में सुश्मिता को घंटों इंतजार करना पड़ा। बुधवार रात बारुईपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार उसका डीएनए सैंपल लिया गया।

इससे पहले कोर्ट के आदेश के तहत सुदीप सिंह की मां नमिता सिंह के नाम पर डीएनए जांच की अनुमति दी गई थी। बाद में बारुईपुर जिला पुलिस अधीक्षक शुभेंद्र कुमार के प्रयास से नया कोर्ट ऑर्डर प्राप्त किया गया, जिसके तहत मां के स्थान पर बेटी सुश्मिता सिंह का डीएनए सैंपल लेने की अनुमति मिली। इस कानूनी प्रक्रिया में काफी समय लग गया।

अब सुश्मिता और उसका परिवार केवल समय के जवाब का इंतजार कर रहा है—कितने दिनों बाद आग की राख से उसके पिता की पहचान सामने आएगी। इंतजार में डूबी उस बच्ची की आंखों में अब भी वही सवाल तैर रहा है—“बाबा कब मिलेंगे?”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीएनए टेस्ट के इंतजार में 10 साल की सुश्मिता, राख में पिता क
आनंदपुर की भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग में झुलसे शवों के साथ-साथ न जाने कितने सपने भी राख हो गए—ठीक वैसे ही जैसे सुश्मिता के। दस साल की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News