Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, धर्मांतरण बना विवाद की वजह

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है

29 Jan 2026

पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, धर्मांतरण बना विवाद की वजह

मुर्शिदाबाद। जिले के भगवानगोला थाना इलाके में पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर उनके शवों को कंबल से ढक दिया गया और बदबू फैलने की आशंका में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गुरुवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मानिक व्यापारी है, जो पेशे से फल विक्रेता था। उसकी पत्नी डोलादेवी और दो बेटियों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। तीनों के शव एक कमरे में कंबल से ढके हुए पाए गए, जबकि उसी कमरे में सीलिंग फैन से फांसी के फंदे पर मानिक व्यापारी का शव लटका मिला।
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हाल ही में मानिक व्यापारी ने धर्मांतरण किया था। नए धर्म को अपनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। उसकी पत्नी डोलादेवी इस फैसले को किसी भी तरह स्वीकार नहीं कर पा रही थीं और दोनों बेटियां भी मां के पक्ष में थीं। इसी पारिवारिक कलह को घटना की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मानिक व्यापारी मूल रूप से नदिया जिले का निवासी था और पिछले कुछ वर्षों से भगवानगोला थाना अंतर्गत कालुखाली इलाके में रह रहा था। करीब दस महीने पहले उसने दयानगर-कुठीबाड़ी इलाके में हैदर अली नामक व्यक्ति से एक मकान किराए पर लिया था, जहां वह परिवार के साथ रहता था। स्वपननगर मोड़ के पास उसकी फल की दुकान थी, जो अच्छी चलती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे आर्थिक संकट नहीं, बल्कि कोई अन्य गंभीर कारण था।
बुधवार सुबह घर से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो भयावह दृश्य सामने आया। कंबल के नीचे पत्नी व दो बेटियों के शव पड़े थे। तीनों की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।
पुलिस का अनुमान है कि पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद मानिक व्यापारी शवों को कहीं ठिकाने लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। दुर्गंध फैलने के डर से उसने खुद भी आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों का दावा है कि हत्याएं एक-दो दिन पहले की गई थीं और शवों में सड़न शुरू हो गई थी, जबकि कुछ का कहना है कि मानिक को मंगलवार को भी इलाके में देखा गया था।
चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लालबाग महकमा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर पति ने की आत्महत्या
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News