Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विदाई समारोह में बोले कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार

'हम चुनौती देने का दम रखते हैं'

29 Jan 2026

विदाई समारोह में बोले कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार

कोलकाता। बंगाल के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार के शानदार सेवा जीवन का सफर 31 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है। गुरुवार को उनके सम्मान में आयोजित एक भव्य विदाई समारोह के दौरान उन्होंने पुलिस बल में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का नया संचार किया। 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना साहस के पुलिस का कोई अस्तित्व नहीं है और बंगाल पुलिस किसी भी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। बाडी गार्ड लाइन में आयोजित इस विदाई समारोह में राज्य और कोलकाता पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम की शुरुआत शानदार परेड से हुई, जिसकी पृष्ठभूमि में रवींद्रनाथ ठाकुर के आनंदलोके मंगलालोके के सुर गूंजते रहे। इस भावुक क्षण में राजीव कुमार अपनी पत्नी संजिता कुमार के साथ उपस्थित थे। वाहन परेड के माध्यम से उनके दशकों लंबे सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया। अपने संबोधन में निवर्तमान डीजीपी ने बंगाल की भौगोलिक संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की सीमाओं से सटे होने के कारण हमारे राज्य की चुनौतियां अन्य राज्यों से कहीं अधिक जटिल हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया और टीवी बहसों से प्रभावित न होने की सलाह देते हुए कहा कि पुलिसकर्मी को केवल अपने मन की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आलोचनाओं के बीच यह नहीं भूलना चाहिए कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बंगाल पुलिस के 250 से ज्यादा साथियों ने अपनी कुर्बानी दी है। दुर्गा पूजा और गंगासागर मेले जैसे विशाल आयोजनों के प्रबंधन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि होमगार्ड से लेकर सीनियर अफसर तक, सभी की दक्षता पर पूरे राज्य को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने पुलिस बल को संदेश दिया कि वे अपने परिवार और साथियों पर विश्वास रखें और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी राय पर अडिग रहें। अंत में उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, पत्नी और पूरे पुलिस महकमे को दिया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विदाई समारोह में बोले कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार
'हम चुनौती देने का दम रखते हैं'





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News