Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'द केरल स्टोरी-2' का टीजर रिलीज, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

। नई फिल्म का शीर्षक 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रखा गया है, जिसका टीजर जारी किया गया है। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया था और अब टीजर ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है।

30 Jan 2026

'द केरल स्टोरी-2' का टीजर रिलीज, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद अब इसके निर्माताओं ने सीक्वल का ऐलान कर दिया है। नई फिल्म का शीर्षक 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रखा गया है, जिसका टीजर जारी किया गया है। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया था और अब टीजर ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। इस बार कहानी नए किरदारों के जरिए एक अलग, लेकिन भावनात्मक और सस्पेंस से भरी पृष्ठभूमि को दिखाने का दावा करती है।

टीजर की शुरुआत तीन युवतियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा से होती है, जो अपने सपनों और निजी जिंदगी के अनुभवों को शेयर करती नजर आती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि रिश्तों और भरोसे के नाम पर उनके साथ कथित तौर पर धोखा हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी कठिन परिस्थितियों में फंसती चली गई। फिल्म का टीजर संवेदनशील सामाजिक मुद्दों और कट्टरपंथ व शोषण जैसे विषयों को कहानी के केंद्र में रखता है, जिसे मेकर्स एक गंभीर और झकझोर देने वाली कथा के रूप में पेश कर रहे हैं।

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पहले भाग की तरह यह सीक्वल भी अपनी विषयवस्तु को लेकर बहस और चर्चा का विषय बन सकता है। निर्माता इसे एक ऐसी कहानी बता रहे हैं, जो भावनात्मक स्तर पर दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द केरल स्टोरी-2' का टीजर रिलीज, 27 फरवरी को सिनेमाघरों में
। नई फिल्म का शीर्षक 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रखा गया है, जिसका टीजर जारी किया गया है। इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया था और अब टीजर ने सोशल मीडि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News