Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

डिकॉक के तूफानी शतक से साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी 20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सीरीज जीती

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक शानदार लय में नजर आए और उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने कैरेबियाई गेंदबाज बेबस दिखे। साउथ अफ्रीका ने 15 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

30 Jan 2026

डिकॉक के तूफानी शतक से साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी 20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सीरीज जीती

सेंचुरियन। क्विंटन डिकॉक के विस्फोटक शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में सात विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस मुकाबले में डिकॉक ने उधार के बल्ले से ऐसी पारी खेली, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक शानदार लय में नजर आए और उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के सामने कैरेबियाई गेंदबाज बेबस दिखे। साउथ अफ्रीका ने 15 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

33 वर्षीय डिकॉक ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 115 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के जड़े। यह साउथ अफ्रीका का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इससे पहले 2023 में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 259 रन का लक्ष्य हासिल किया गया था, जिसमें डिकॉक ने 44 गेंदों में 100 रन की पारी खेली थी।

मैच के बाद डिकॉक ने खुलासा किया कि वह अपने कुछ बल्ले घर पर ही भूल गए थे और उन्होंने युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस से बल्ला उधार लिया था। डिकॉक ने कहा, “मैंने गलती से अपने कुछ बैट घर छोड़ दिए थे। सेंचुरियन में प्रोटियाज रंगों में फिर से बल्लेबाजी करना खास अनुभव रहा। यह मैदान हमेशा से हाई-स्कोरिंग रहा है।”

डिकॉक ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन ने 36 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैंडन किंग (49) और शिमरोन हेटमायर (75) ने दूसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 126 रन जोड़कर मजबूत आधार तैयार किया। मध्य ओवरों में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने रन गति पर लगाम लगाई, जिसमें केशव महाराज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके।

हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड ने अंतिम ओवरों में 24 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाकर टीम को तेज फिनिश दी। इस दौरान साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा, जिन्होंने तीन ओवर में 59 रन लुटा दिए।

मैच के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, “हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही, लेकिन सेंचुरियन में गेंदबाजी के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डिकॉक के तूफानी शतक से साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी 20 में वेस्ट
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक शानदार लय में नज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News