Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

संस्कृति मंत्रालय की झांकी 'वंदे मातरम' को मिला प्रथम पुरस्कार

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार झांकी ने 'वंदे मातरम' गीत के 150 साल के सफर को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की यह रचना राष्ट्रीय जागरण का प्रतीक बनी और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की एकता तक अपनी भूमिका निभाती रही।

30 Jan 2026

संस्कृति मंत्रालय की झांकी 'वंदे मातरम' को मिला प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में संस्कृति मंत्रालय ने दो बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। 'वंदे मातरम' के 150 वर्षों के सफर को दर्शाती झांकी सर्वश्रेष्ठ चुनी गई, जबकि उसकी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति "वंदे मातरम: भारत की शाश्वत गूंज" को इसकी विषयगत उत्कृष्टता के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार झांकी ने 'वंदे मातरम' गीत के 150 साल के सफर को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की यह रचना राष्ट्रीय जागरण का प्रतीक बनी और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की एकता तक अपनी भूमिका निभाती रही।

संगीत नाटक अकादमी और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (पटियाला) द्वारा आयोजित विशेष नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 2,500 कलाकारों ने भाग लिया और शास्त्रीय, लोक और आदिवासी कला रूपों के माध्यम से भारत की विशाल सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया।

इस नृत्य प्रस्तुति ने भारत की आध्यात्मिक चेतना और अमर बलिदानों की गाथा को जीवंत कर दिया। संस्कृत मंत्रों और सधे हुए नृत्य के जरिए 'वंदे मातरम' की आत्मा को मंच पर उतारा गया, जिसका गौरवशाली समापन तिरंगे को दी गई भावपूर्ण सलामी के साथ हुआ।

संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने समग्र रचनात्मक निर्देशक के रूप में सांस्कृतिक प्रस्तुति का नेतृत्व किया। ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावानी ने संगीत निर्देशन किया, जबकि गीत सुभाष सहगल ने लिखे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अनुपम खेर ने वॉइस ओवर दिया, संतोष नायर ने नृत्य प्रस्तुत किया और संध्या रमन ने वेशभूषा तैयार की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संस्कृति मंत्रालय की झांकी 'वंदे मातरम' को मिला प्रथम पुरस्क
संस्कृति मंत्रालय के अनुसार झांकी ने 'वंदे मातरम' गीत के 150 साल के सफर को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें दिखाया गया कि कैसे बंकिम चंद्र चट्टोपाध्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News