Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिरयानी दुकान और ऑटो चालकों के बीच भिड़ंत

ऑटो यूनियन दफ्तर के निर्माण को लेकर टालीगंज में बवाल, दो दिनों से ऑटो सेवा ठप

30 Jan 2026

बिरयानी दुकान और ऑटो चालकों के बीच भिड़ंत

कोलकाता। टालीगंज इलाके में शुक्रवार को ऑटो यूनियन के दफ्तर निर्माण को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि टालिगंज फांड़ी के सामने व्यस्त सड़क पर जाम लगा दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इस विवाद का सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ा है, क्योंकि गुरुवार और शुक्रवार को टालिगंज फांड़ी से बेहाला, न्यू अलीपुर और रवींद्र सरोवर जाने वाले सभी ऑटो रूट पूरी तरह बंद रहे। घटनाक्रम के अनुसार, टालिगंज फांड़ी के पास एक निजी अस्पताल के समीप ऑटो यूनियन का पुराना दफ्तर स्थित है। ऑटो चालकों का दावा है कि पुराना ढांचा जर्जर होकर टूट गया था, इसलिए वे वहां नए दफ्तर का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि, इस निर्माण कार्य का पास में स्थित एक प्रसिद्ध बिरयानी दुकान के मालिक और कर्मचारियों ने विरोध किया। 
बिरयानी दुकान पक्ष का आरोप है कि निर्माण के कारण उनके व्यवसाय में बाधा आ रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। तनाव को देखते हुए शुक्रवार को चारू मार्केट थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन घंटों चली बैठक के बाद भी कोई सर्वसम्मत समाधान नहीं निकल सका। थाने से बाहर निकलते ही दोनों गुटों में फिर से झड़प हो गई। इसके विरोध में बिरयानी दुकान के मालिक सलाउद्दीन खान और उनके परिजनों ने दोपहर करीब एक बजे टालिगंज फांड़ी की मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम होने के कारण बसों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बिरयानी दुकान के मालिक सलाउद्दीन खान का कहना है कि उन्हें दफ्तर बनाने से आपत्ति नहीं है, लेकिन जिस तरह से काम हो रहा है उससे उनकी दुकान पिछले दो दिनों से बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑटो चालकों ने खुद ही सेवाएं बंद की हैं और वे दुकानदारों को धमका रहे हैं। दूसरी ओर, ऑटो चालकों का अडिय़ल रुख बरकरार है। इलाके में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ऑटो सेवा ठप होने से बेहाला और अलीपुर जाने वाले यात्रियों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिरयानी दुकान और ऑटो चालकों के बीच भिड़ंत
ऑटो यूनियन दफ्तर के निर्माण को लेकर टालीगंज में बवाल, दो दिनों से ऑटो सेवा ठप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News