वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घुसपैठ चक्र का खुलासा 21 जनवरी को हुआ था। उस दिन एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उस बांग्लादेशी नागरिक ने राजू मंडल का नाम उजागर किया। जांच में सामने आया कि राजू पैसों के बदले सीमा पार कराने वाले एक एजेंट के तौर पर काम कर रहा था।
मालदा। भारत–बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ रोकने के अभियान में मालदा जिले की हबीबपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पैसों के बदले बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कराने के आरोप में एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजू मंडल उर्फ सुजीत चौधुरी (28) के रूप में हुई है, जो हबीबपुर के आगरा हरिश्चंद्रपुर इलाके का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घुसपैठ चक्र का खुलासा 21 जनवरी को हुआ था। उस दिन एक बांग्लादेशी नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उस बांग्लादेशी नागरिक ने राजू मंडल का नाम उजागर किया। जांच में सामने आया कि राजू पैसों के बदले सीमा पार कराने वाले एक एजेंट के तौर पर काम कर रहा था।
इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर राजू मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह कब से इस अवैध धंधे में शामिल था और अब तक कितने लोगों को सीमा पार करवा चुका है।