Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष, गृह मंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरु हर राय के दिव्य जीवन को करुणा, त्याग, धर्मनिष्ठा और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि गुरु साहिब का आदर्श आज भी मानवता को सत्य, सेवा और सहिष्णुता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु हर राय को एक महान योद्धा, दयाभाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व और आत्मिक पथ के साधक के रूप में स्मरण किया।

31 Jan 2026

गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष, गृह मंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। सिख धर्म के सातवें गुरु, श्री गुरु हर राय साहिब के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली की मुख्यमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को स्मरण किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरु हर राय के दिव्य जीवन को करुणा, त्याग, धर्मनिष्ठा और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि गुरु साहिब का आदर्श आज भी मानवता को सत्य, सेवा और सहिष्णुता के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने गुरु हर राय को एक महान योद्धा, दयाभाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व और आत्मिक पथ के साधक के रूप में स्मरण किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि गुरु हर राय ने लंगर और संगत की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ किया। उनकी शिक्षाएँ करुणा और संवेदना का अक्षय स्रोत हैं। गुरु साहिब ने मानव समाज की निःस्वार्थ सेवा की और अपनी औषधीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से सभी जाति-वर्ग के लोगों को आरोग्य प्रदान किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी गुरु हर राय साहिब को नमन करते हुए प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा व समर्पण के आदर्शों को स्मरण किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरु हर राय को शांति और करुणा का पुंज बताते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता की सेवा, जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण का शाश्वत संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने सिखाया कि सच्ची शक्ति विनम्रता, करुणा और निःस्वार्थ सेवा में निहित होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु हर राय द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर प्रेम, सेवा और सद्भाव को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।

उल्लेखनीय है कि गुरु हर राय साहिब न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शक थे बल्कि उन्होंने प्रकृति, जीव-जंतुओं और पीड़ित मानवता के प्रति करुणा को धर्म का अभिन्न अंग बनाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गुरु हर राय के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष, गृह मंत्री समे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरु हर राय के दिव्य जीवन को करुणा, त्याग, धर्मनिष्ठा और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि गुरु साहिब का आदर्श आज भी मानवता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News