मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया
27 और आपीएस का तबादला
कोलकाता। शीर्ष स्तर पर शुक्रवार रात कई आईपीएस की पदोन्नति और तबादले का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को नबान्न से 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी हुई। इसमें बनगांव के एसपी दिनेश कुमार को डीसी नार्थ कोलकाता बनाया गया है। वहीं सुश्री पुष्पा को डीसी विधाननगर भेजा गया है। जारी सूची के अनुसार चंदननगर के सीपी अमित पी. जबालगी को आईजीपी बारासात, डीआईजी ट्राफिक आलोक राजोदिया को डीआईजी बर्दवान रेंज, एसएस सीआईडी देवर्षी दत्त को एसआरपी सियालदह, एसआरपी सियालदह सुश्री जे. मर्सी को एसएससीआईडी, प्रदीप कुमार यादव को एसएस आईडी उत्तर बंगाल, राजनारायण मुखर्जी को डीसी ट्राफिक बैरकपुर, राहुल गोस्वामी को सीओ एसएपी द्वितीय बटालियन, प्रवीण प्रकाश को सीओ एसएपी छठा बटालियन, प्रियव्रत राय को एसपी बारासात, दीपक सरकार को डीसी साउथ, इंद्रजीत बसु को एसआरपी हावड़ा, विश्वचंद ठाकुर को एसपी सुंदरवन, श्रीमती बीदिशा कलिता दासगुप्ता को एसपी बनगांव, सुश्री प्रतीक्षा झाडख़रिया को एसपी दार्जिलिंग, अरीश विलाल को एसएस आईबी, जसप्रीत सिंह को डीसी ईडी, अमलान कुमार घोष को डीसी नार्थ हावड़ा, श्रीमती अनुराधा मंडल को एसपी एसटीएफ बंगाल, अमित वर्मा को बीसी ईएसडी, श्रीमती चारू शर्मा को बीसी एसएसडी, सचिन सीओ रैफ बटालियन देवग्राम, ज्योतिर्मय राय को डीसी न्यूटाउन, चंद्रशेखर वद्र्धन को एसपी होमगार्ड, धृतिमान सरकार को एसपी मुर्शिदाबाद और कुमार शनिराज को एसएस आईबी पश्चिम बंगाल के पद पर भेजा गया है।