Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुण्यतिथि पर पंडित रघुनाथ मुर्मू को ममता बनर्जी ने किया याद

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने संथाली भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके इस अमूल्य योगदान को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने उनके जन्मदिवस पर पहली बार सरकारी अवकाश घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।

01 Feb 2026

पुण्यतिथि पर पंडित रघुनाथ मुर्मू को ममता बनर्जी ने किया याद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर महान भाषातत्वविद् और ‘अलचिकी’ लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने संथाली भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके इस अमूल्य योगदान को सम्मान देते हुए राज्य सरकार ने उनके जन्मदिवस पर पहली बार सरकारी अवकाश घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। साथ ही, उनकी स्मृति को संजोने के लिए एक कॉलेज की भी स्थापना की गई है।

ममता बनर्जी ने बताया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में संथाली भाषा को सरकारी भाषा का दर्जा मिला। इसके अलावा, डब्ल्यूबीसीएस परीक्षा में संथाली भाषा को वैकल्पिक विषय के रूप में शामिल किया गया है। ओलचिकी लिपि में पाठ्यपुस्तकों तथा संथाली भाषा में त्रिभाषी शब्दकोश का प्रकाशन किया गया है। संथाली भाषा में पठन-पाठन को बढ़ावा देने के लिए कई नए स्कूल भी खोले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संथाली के साथ-साथ कुरुख, कुड़माली, नेपाली, हिंदी, उर्दू, राजबंशी, कामतापुरी, पंजाबी और तेलुगु भाषाओं को भी उनकी सरकार ने सरकारी भाषा का दर्जा दिया है। वहीं सादरी भाषा के विकास और मानोन्नयन के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी भाषाओं का समान रूप से सम्मान करती है।

अंत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर इस महान व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुण्यतिथि पर पंडित रघुनाथ मुर्मू को ममता बनर्जी ने किया याद
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने संथाली भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके इस अमूल्य योगदान को सम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News